फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria After misbehavior with Tehsildar driver and shopkeeper were assaulted police engaged investigation

Umaria: तहसीलदार से बदसलूकी के बाद ड्राइवर और दुकानदार के साथ मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 23 May 2024 08:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 May 2024 08:16 PM IST
सार

उमरिया जिले में बदमाशों और अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आम आदमी भर नहीं, बल्कि उनके द्वारा दिनदहाड़े एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ बदसलूकी करने के साथ उनके ड्राइवर की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
Umaria After misbehavior with Tehsildar driver and shopkeeper were assaulted police engaged investigation
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। वहीं, अपराधियों के हौसले भी लगातार बुलंद भी हो रहे हैं। जहां जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम लोरहा हाइवे पर तीन से चार बदमाशों ने तहसीलदार कौशल सिंह के साथ बदसलूकी की है।

विज्ञापन


यही नहीं इसके अलावा ड्राइवर उमेश पिता तुलसी राय उम्र 28 वर्ष के साथ जमकर मारपीट की गई है। जहां दोपहर में अचानक हुए इस हमले के बाद घायल ड्राइवर कौशल सिंह को जिला अस्पताल लाया गया है। फिलहाल, घायल चालक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं, बताया यह जाता है कि ग्राम पाली में जनमन योजना को लेकर शासकीय कार्यक्रम था। इसमें कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन को शामिल होना था। इसी वजह से तहसीलदार कौशल सिंह अपने चालक के साथ हाइवे पर खड़े होकर कलेक्टर के आने का इंतज़ार कर रहे थे। तभी इसी बीच गांव के स्थानीय चार बदमाश मौके पर पहुंचे और उलूल-जुलूल बात करने लगे। जब तहसीलदार ने इस दौरान उन्हें समझाइश देनी चाही पर उन्होंने एक भी नहीं सुनी। इसी बीच चालक पर उन लोगों के द्वारा हमला बोल दिया गया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सूत्रों की माने तो ये तीनों बदमाश बाद में हाइवे के बगल में एक दुकान संचालक के साथ भी दुकान के अंदर घुसकर जमकर मारपीट की गई है। जहां इस घटना के बाद पुलिस हरकत में है। अब देखना होगा, पुलिस कब तक इन बदमाशों को गिरफ्त में लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed