{"_id":"65b110eac06bcaa08d0d1ef5","slug":"umaria-adult-female-leopard-was-electrocuted-four-hunters-including-two-real-brothers-arrested-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: वयस्क मादा तेंदुए को करंट लगाकर मारा गया था, दो सगे भाई समेत चार शिकारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: वयस्क मादा तेंदुए को करंट लगाकर मारा गया था, दो सगे भाई समेत चार शिकारी गिरफ्तार
Wed, 24 Jan 2024 07:01 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 24 Jan 2024 07:01 PM IST
सार
उमरिया में बीते दिनों कुएं में मृत मिले तेंदुए की मौत का खुलासा हो गया है। वन विभाग ने उसका शिकार करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उसे करंट का तार बिछाकर मारा गया था।
विज्ञापन
मृत तेंदुआ (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया में तेंदुए की मौत का खुलासा हो गया। उसे करंट लगाकर मारा गया था। मामले में दो सगे भाइयों समेत चार शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि उमरिया के वन परिक्षेत्र घुनघुटी के ओढेरा गांव के बाहरी ओर मौजूद कुएं में मिले वयस्क मृत मादा तेंदुए के शव मिलने मामले में सभी आरोपी शिकारियों की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर कर ली है। इस मामले में एसडीओ दिगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी चारों आरोपी स्थानीय हैं। इन आरोपियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को सभी आरोपियों को सम्मानीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
मामले में गिरफ्तार आरोपियों में बाबू लाल (26), अनिल सिंह पिता कृष्णपाल सिंह (23), राममनोहर पिता ददई सिंह (36) और ललन पिता उमाशंकर सिंह (31) में शामिल है। इसमें बाबूलाल और अनिल सिंह सगे भाई हैं। बताया जाता है कि घटना की जानकारी लगते ही मुखबिर सूचना पर अनिल उर्फ गोलू को संदेह के आधार पर वन अमले ने मंगलवार को ही हिरासत में ले लिया था। बाद में पूछताछ में सभी आरोपियों को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में शुरुआती पूछताछ में अनिल ने अपने भाई बाबूलाल का नाम नही बताया था, पर बाद में कड़ी पूछताछ में भाई का नाम लेते हुए पूरे मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन
इस मामले में जो स्टोरी सामने आई है उसके मुताबिक आरोपी शिकारियों ने करंट आदि की मदद से सुअर आदि का शिकार करने करीब हफ्ते भर पहले विद्युत प्रवाहित तार बिछाया था। जिसमें संजोग से वयस्क मादा तेंदुआ फंस गई और मौके में मौत हो गई। बाद में इन शिकारियों ने मृत तेंदुए को गांव के किनारे मौजूद कुएं में बोरी में डालकर तेंदुए को फेंक दिया। करीब हफ्ते भर बाद जब शव सड़ांध मारा तब पूरे मामले का खुलासा हुआ है।