{"_id":"65a900e8c300b9b8fa05e791","slug":"umaria-34-cases-registered-in-bulk-to-prevent-illegal-mining-transportation-and-storage-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: खनिज विभाग एक्शन में, अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए बल्क में 34 प्रकरण पंजीबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: खनिज विभाग एक्शन में, अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए बल्क में 34 प्रकरण पंजीबद्ध
Thu, 18 Jan 2024 04:13 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 18 Jan 2024 04:13 PM IST
सार
उमरिया जिले में इन दिनों खनिज विभाग एक्शन में नजर आ रहा है। लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते कुछ दिनों में 34 प्रकरण दर्ज कर लिए गए हैं। अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए टीम एक्टिव है।
विज्ञापन
उमरिया में खनन में लिप्त डंपर जब्त किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खनिज विभाग देर से सही, पर एक्टिव हुआ है। अब लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है। जिले में खनिज कोयले, रेत, गिट्टी, मार्बल सहित फायरक्ले, मिट्टी, मुरम के अवैध खनन/परिवहन एवं भंडारण के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। अब तक 34 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
गौरतलब है कि उमरिया जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन–परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए संचालनालय भौमिकी तथा खनिकर्म भोपाल के आदेश हैं। इसके बाद जिले में कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य एवं उप संचालक खनिज फरहत जहां के निर्देशन में सहायक खनिज अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, प्रभारी खनिज निरीक्षक नर्बद सिंह आर्मो की टीम द्वारा पुलिस एवं वन अमले से सामंजस्य स्थापित कर अवैध उत्खनन–परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में जिले में खनिज कोयले, रेत, गिट्टी, मार्बल सहित फायरक्ले, मिट्टी, मुरूम के अवैध उत्खनन/परिवहन एवं भंडारण के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। खनिज कोयले के अवैध परिवहन के कुल 13 प्रकरणों में कुल 05 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं 08 डंपर हाईवा जब्त कर वाहन स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर संबंधितों पर अर्थदंड अधिरोपित करने की कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार इस प्रकार रेत, पत्थर, गिट्टी के अवैध भंडारण के कुल 14 प्रकरण बनाए गए हैं और पत्थर, मिट्टी, मुरूम एवं फायरक्ले के अवैध उत्खनन के कुल 7 प्रकरण बनाए गए हैं। अब इस प्रकार कुल 34 प्रकरण दर्ज कर संबंधितों पर अर्थदंड अधिरोपित करने की कार्रवाई के लिए प्रकरण कलेक्टर न्यायालय उमरिया में विचाराधीन हैं। जिसमें अद्यतन स्थिति तक कुल 5,70,287 अर्थदंड की वसूली की गई है।