{"_id":"6a3616df3b670b0dc404c28d","slug":"two-killed-one-injured-in-khutar-road-crash-umaria-news-c-1-1-noi1225-4414455-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: खुटार में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत; एक की हालत गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: खुटार में दर्दनाक सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत; एक की हालत गंभीर घायल
Sat, 20 Jun 2026 10:55 AM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:55 AM IST
सार
उमरिया जिले के मानपुर-जयसिंहनगर मार्ग पर शनिवार सुबह कार और बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
खुटार में दर्दनाक सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया के मानपुर-जयसिंहनगर मार्ग (एसएच-10) पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटार स्थित एक फार्म हाउस के समीप कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर और अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम गोवर्दे के खैरभान टोला निवासी तीन युवक किसी पारिवारिक रिश्तेदारी में गए हुए थे। रविवार सुबह वे एक ही बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि घर से महज डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर पहुंचने ही वाले थे कि खुटार के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई।
तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी व घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस दर्दनाक दुर्घटना में रामकेश केवट पिता रामभजन केवट निवासी गोवर्दे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रदीप केवट पिता मुन्ना केवट, उम्र लगभग 30 वर्ष को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे में तीसरे युवक हिमांशु केवट पिता उमेश केवट, उम्र लगभग 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर से बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए।
ये भी पढ़ें- Bhind News: शादी समारोह में शामिल होने आए तीन युवकों की नदी में डूबने से मौत, खुशियां मातम में बदलीं
क्या आ रही हादसे की मुख्य वजह?
सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
एक ही गांव के दो युवकों की असमय मौत से गोवर्दे और आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।