फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Two died due to leptospirosis disease spread by rats

MP News: चूहों से फैली लैप्टो स्पायरोसिस बीमारी से दो की मौत, एक गंभीर, स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात

Wed, 20 Mar 2024 11:20 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Mar 2024 11:20 AM IST
सार

MP News: जिले में चूहों से फैली लैप्टो स्पायरोसिस बीमारी से दो की मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई है। नोडल अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि इस बीमारी का वाहक चूहा है। चूहे के ऊपर छोटे-छोटे वायरस होते हैं, जो मनुष्य को प्रभावित करते हैं।

विज्ञापन
Two died due to leptospirosis disease spread by rats
लैप्टो स्पायरोसिस बीमारी से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में लैप्टो स्पायरोसिस बीमारी के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में अपनी टीम को तैनात कर सर्वे में जुट गई है। जिले में लैप्टो स्पेराएसिस के तीन मरीज मिले। जिनमें दो मरीजों की मौत हो गई, एक मरीज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लाक स्तर पर भी टीमें तैनात की हैं। बताया जा रहा है कि लैप्टो स्पायरोसिस के मरीज जिला मुख्यालय और मानपुर विकासखंड के गांव में मिले हैं।

विज्ञापन


वहीं, नोडल अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि इस बीमारी का वाहक चूहा है। चूहे के ऊपर छोटे-छोटे वायरस होते हैं, जो मनुष्य को प्रभावित करते हैं। चूहा जहां पेशाब करता है, वो शरीर में आता है और शरीर के सबसे पहले लीवर और किडनी को इंफेक्टेड करता है। जिसके बाद धीरे धीरे शरीर का वजन कम होता है। हालांकि लैप्टो स्पायरोसिस बीमारी का इलाज है, जिससे मरीज ठीक भी हो जाते हैं।
विज्ञापन


लक्षण देखकर सैंपल लिए जा रहे 
जिले में लैप्टो स्पायरोसिस बीमारी से विकासखंड मानपुर नौगंवा में तीन वर्षीय बालिका और सेमरा में 13 वर्षीय बालक की मौत हो चुकी है। जिला मुख्यालय के 35 वर्षीय युवक का जबलपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। अनिल सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में संक्रमित लोग मिले हैं, उन क्षेत्रों में टीमें तैनात है। दो माह में जिन लोगों को बुखार आया है, उन लोगों के लक्षण देखकर सैंपल लिए जा रहे हैं और टीम लगातार संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed