फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Six patients of leptospirosis, a disease spread by rats, found

Umaria News: चूहों से फैलने वाली बीमारी लेप्टोस्पायरोसिस के मिले छह मरीज, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Sun, 24 Mar 2024 02:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Mar 2024 02:24 PM IST
सार

Umaria News: जिले में चूहों से फैलने वाली बीमारी लेप्टोस्पायरोसिस के 6 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व में मिले मरीजों के गांव से सैंपल लेने के बाद जांच की थी, इसमें अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि सेमरा और नैगंवा गांव में यह मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Six patients of leptospirosis, a disease spread by rats, found
लेप्टोस्पायरोसिस के मिले छह मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया में लेप्टोस्पायरोसिस के 6 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय में मिले मरीज के परिजनों और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों के सैंपल लिए हैं। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की निगरानी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


फरवरी माह में आई रिपोर्ट के बाद जिले में दो मरीजों की मौत और एक मरीज जबलपुर में भर्ती होने की जानकारी के बाद पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं। मरीजों के परिजनों के साथ पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग निगरानी में जुटा हुआ है। विभाग के भेजे गए सैंपल में जिला मुख्यालय में तो मरीज नहीं मिले, लेकिन मानपुर विकासखंड के सेमरा और नैगंवा गांव में मरीज पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


सावधानी बरतने की अपील
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी जिला एपीडीमियोलाजिस्ट अनिल सिंह ने बताया कि मरीजों की निगरानी की जा रही है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग को स्वास्थ्य विभाग सावधानी बरतने बीमार वन्य प्राणियों और पशुओं पर निगरानी के लिए लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed