{"_id":"66f4ff0c197d11969a03316b","slug":"now-guides-are-being-prepared-to-woo-tourists-they-are-being-given-training-umaria-news-c-1-1-noi1225-2148272-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: पर्यटकों से कैसे बात करनी है, बाघों के बारे में क्या बताना है, यह सीख रहे हैं बांधवगढ़ के गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: पर्यटकों से कैसे बात करनी है, बाघों के बारे में क्या बताना है, यह सीख रहे हैं बांधवगढ़ के गाइड
सार
मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस इलाके की जानकारी देने के लिए गाइडों को भी विशेष तैयारी करवाई जा रही है। दो दिवसीय सत्र में इन गाइडों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
गाइड को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक
विस्तार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 187 गाइडों की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। यह प्रशिक्षण पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने और रिजर्व के प्राकृतिक सौंदर्य को समझाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बारे में जानकारी नहीं होती, इसलिए गाइडों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे इन पर्यटकों को सही ढंग से रिजर्व की खासियतें दिखा सकें और उनके अनुभव को समृद्ध बना सकें।
प्रशिक्षण से गाइडों को अपने कार्य में कुशल बनने में मदद मिलेगी ताकि वे पर्यटकों को वह सब कुछ दिखा और बता सकें जिसके लिए वे यहां आते हैं। इससे पर्यटकों के मन में उत्साह उत्पन्न होगा और वे दुबारा यहां आने की योजना बनाएंगे। प्रशिक्षण के लिए पुणे से विशेषज्ञ अनिल खरे को बुलाया गया है, जो पिछले 24 वर्षों से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में गाइडों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस बार भी उन्हें प्रशिक्षण की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। यह प्रशिक्षण दो बैच में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पहले बैच में 94 और दूसरे बैच में 93 गाइड शामिल होंगे। प्रशिक्षण दो-दिन के सत्रों में विभाजित है, जिसमें फील्ड विजिट, नेचर गेम्स और योग कक्षाएं भी शामिल हैं। तीन सदस्यों की एक विशेष टीम बनाई गई है, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक भी शामिल हैं।

प्रशिक्षण में गाइडों को दक्षता सिखाते प्रशिक्षक।