फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP News: Police again seized tractor while mining sand in Umaria

Umaria: नहीं थम रहा अवैध रेत खनन, पुलिस ने फिर जब्त किया एक ट्रैक्टर, खनिज विभाग को नहीं जानकारी

Sat, 03 Feb 2024 03:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 Feb 2024 03:18 PM IST
सार

पुलिस ने रेत से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है। अपराध क्रमांक 379 की आईपीसी की धारा 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत मामला भी पंजीबद्ध कर लिया है।

विज्ञापन
MP News: Police again seized tractor while mining sand in Umaria
पुलिस ने पकड़ा ट्रैक्टर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उमरिया जिले में अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार सामने आ रहा है। रेत उत्खनन और परिवहन लगातार किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई भी हो रही है, लेकिन ये कार्रवाई पुलिस कर रही है, जिसका यह विभाग है वह आंख बंद करके अभी भी बैठा हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि उत्खनन संबंधी विभाग को खनिज विभाग के अंतर्गत रखा गया है, लेकिन खनिज विभाग सिर्फ आंख बंद करके बैठा हुआ है। उसका काम दूसरे विभाग के लोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक बार फिर से पुलिस ने कार्रवाई की है और एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला दो फरवरी का बताया जा रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर अर्जुन पहाड़िया रोड भोला बैग के खेत के पास से अवैध रेत की चोरी लाल रंग के मस्से ट्रैक्टर के द्वारा की जा रही थी। उसके पीछे नीले रंग की ट्रॉली भी लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां आरोपी सीताराम यादव पिता कोमल प्रसाद यादव निवासी ग्राम पहाड़िया चौकी घुंघटी थाना पाली के कब्जे से रेत से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है। अपराध क्रमांक 379 की आईपीसी की धारा 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत मामला भी पंजीबद्ध कर लिया है।


वहीं, इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के निर्देशन में कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी घुघटी भूपेंद्र पंत प्रधान आरक्षक लखन पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed