फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP News Former minister Meena Singh did not go to meet state president VD Sharma in Umaria

MP News: उमरिया की राजनीति में उठापटक के संकेत, जानें कौन सी घटना इस ओर इशारा कर रही

Mon, 29 Jan 2024 05:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 05:51 PM IST
सार

पूर्व मंत्री मीना सिंह लगातार क्षेत्र से दूरी बनाए हुई हैं। वहीं, प्रदेश नेतृत्वकर्ता से भी वह खुश नहीं हैं। ऐसे में उनकी नाराजगी स्पष्ट रूप से सामने आ रही है।

विज्ञापन
MP News Former minister Meena Singh did not go to meet state president VD Sharma in Umaria
मां बिरासिनी देवी मंदिर में वीडी शर्मा सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के पाली में मां बिरासिनी देवी मंदिर है। यहां दूरदराज से लोग मां की पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सोमवार को उमरिया के पाली में पहुंचे हुए थे। जहां सबसे पहले मां बिरासिनी देवी मंदिर में पहुंचकर मां का दर्शन किया।

विज्ञापन


उमरिया की रहने वाली पूर्व मंत्री व विधायक मीना सिंह क्षेत्र के बड़े नेता और प्रदेश के नेतृत्व से इन दिनों दूरी बना ली हैं। जहां संगठन में सबसे बड़े पद प्रदेश अध्यक्ष में रहते हुए भी उनके पास पूर्व मंत्री नहीं आईं। यह कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी पूर्व मंत्री मीना सिंह कई संगठन के कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं, जिसकी वजह से यह साफ साबित हो रहा था कि क्षेत्र के नेताओं से और संगठन से वे नाराज चल रही हैं।
विज्ञापन


राजनीति का है उनका अंतिम दौर
उमरिया के अंतर्गत आने वाली पूर्व मंत्री मीना सिंह लगातार क्षेत्र में दूरी बनाकर अब रखी हुई है। वहीं, प्रदेश के नेतृत्व से भी वह खुश नहीं हैं। इसीलिए चर्चा का विषय यह भी बना हुआ है कि उनका अब यह अंतिम दौर चल रहा है। अब वह भाजपा में ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाली हैं। हालांकि, ऐसा ग्रामीणों के द्वारा बोला जा रहा है। इसमें क्या सच्चाई है और क्या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। बहरहाल, आज प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के बाद भी मंत्री मीना सिंह मौके पर नहीं पहुंची और न ही उनसे मुलाकात की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed