फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Five people injured after uncontrolled Bolero overturns in Umaria Chandia

Umaria: चंदिया में बेकाबू बोलेरो पलटी; दोस्त को छोड़ने उमरिया जा रहे पांच लोग घायल, हवाई पट्टी के पास हुआ हादसा

Mon, 29 Jan 2024 12:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 29 Jan 2024 12:03 PM IST
सार

हाईवे मार्ग पर अचानक जंगली सुअर आ गया था। वाहन चालक ने जंगली सुअर को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच वाहन अनियंत्रित हुआ।

विज्ञापन
Five people injured after uncontrolled Bolero overturns in Umaria Chandia
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोतवाली थाना अंतर्गत हवाई पट्टी के पास चंदिया से उमरिया की ओर आ रही अनियंत्रित बोलेरो पलट गई। इस घटना में वाहन में बैठे विपिन राज द्विवेदी चोटिल हो गए। इनके अलावा वाहन चालक सुनील सोनी, विक्की नामदेव, सचिन सोनी, राजकिरण केवट को भी आंशिक चोटें आई हैं।

विज्ञापन


बताया जाता है कि बोलेरो में सवार राजकिरण केवट को शहडोल जाना था। उनकी ट्रेन उमरिया से थी जिस वजह से सभी साथी उन्हें उमरिया छोड़ने आ रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। घटना को लेकर बताया जाता है कि हाईवे मार्ग पर अचानक जंगली सुअर आ गया था। वाहन चालक ने जंगली सुअर को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच वाहन अनियंत्रित हुआ और हादसे का शिकार हुआ है। घटना के बाद सभी घायलों को 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है, जहां सभी इलाजरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed