फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Elephants are leaving the forest and reaching the fields, causing damage to crops.

Umaria News: जंगल छोड़कर खेतों में पहुंच रहे हाथी, फसलों को पहुंचा रहे नुकसान

Fri, 07 Feb 2025 09:41 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2025 09:41 PM IST
सार

उमरिया जिले के बेली गांव में हाथियों ने खेतों में घुसकर गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। हाथियों की सुरक्षा के लिए बिजली बंद करने से ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गईं। हाथियों का झुंड बांधवगढ़ की ओर लौट गया, प्रशासन ने नुकसान का पंचनामा तैयार किया। 

विज्ञापन
Elephants are leaving the forest and reaching the fields, causing damage to crops.
जंगल छोड़कर खेतों में पहुंच रहे हाथी, फसलों को पहुंचा रहे नुकसान

विस्तार

उमरिया में आए दिन हाथियों का आतंक देखने को मिलता है। एक बार फिर से हाथी जंगल को छोड़कर गांव की ओर रुख कर चुके हैं और खेतों में लगे फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसे लेकर ग्रामीण परेशान हैं, क्योंकि खड़ी फसल को हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उमरिया जिले के बेली गांव में हाथी पहुंचे हुए थे। जहां हाथियों के झुंड ने गेहूं की फसल को जमकर नुकसान पहुंचाया। क्योंकि रबी सीजन चल रहा है, रबी सीजन में गेहूं के फसल की खेती बड़े तादात में की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि अरुण यादव, बबलू यादव समेत गांव के कई लोगों के फसलों का नुकसान हुआ है, जिसके मुआवजे के लिए भी ग्रामीणों ने तहसीलदार से गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी जंगल से गांव की ओर आ गए और गांव में खेतों में लगे गेहूं की फसलों को जमकर नुकसान पहुंचाया, जिससे उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन


इधर हाथियों का आतंक, उधर लाइट बंद
हाथियों को करंट ना लगे उनके सुरक्षा के मद्देनजर जिधर भी हाथियों का मूवमेंट होता है, उधर की लाइट को बंद करवा दिया जाता है, लेकिन इससे ग्रामीणों की भी परेशानी बढ़ती है। क्योंकि एक ओर हाथियों का आतंक दूसरी ओर अंधेरा। ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही हाथियों का मूवमेंट उनके गांव की ओर बढ़ा, गांव की लाइट बंद करवा दी गई। जिससे गांव वालों के सामने अजब-गजब समस्या आ खड़ी हुई है। लाइट बंद हो जाने से परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कहां हैं हाथी?
बेली गांव में फसलों को नुकसान पहुंचाने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का ये पूरा झुंड परसोरा होते हुए बांधवगढ़ के जंगलों की ओर एक बार फिर से रवाना हो गया है। इसके बाद से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन ग्रामीणों ने अपनी परेशानी भी बयां की। उनका कहना है कि खेती किसानी में लगातार मेहनत करते हैं, और ऐसे ही कभी भी हाथी खेतों में आ जाते हैं और फसलों को चौपट करके चले जाते हैं, जिससे उनका काफी नुकसान हो जाता है।


हाथियों के आतंक के मामले में जब बेली गांव के सचिव मदन सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बीते दिनों गांव में जंगली हाथियों का झुंड आया था। कुछ किसानों की फसलों को खराब किया है। जहां पटवारी आई हुई थीं, पंचनामा बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed