{"_id":"65b63179897f98005700c679","slug":"collector-went-to-hospital-to-know-the-condition-of-padmashree-jodhaiya-bai-baiga-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: पद्मश्री जोधइया बाई बैगा की बिगड़ी तबियत, हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे जिला कलेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: पद्मश्री जोधइया बाई बैगा की बिगड़ी तबियत, हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे जिला कलेक्टर
Sun, 28 Jan 2024 04:20 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:20 PM IST
सार
Umaria: प्रख्यात चित्रकार जोधइया बाई बैगा की 21 जनवरी को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर जिला चिकित्सालय के प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसी कड़ी में रविवार को कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी चिकित्सकों से प्राप्त की।
विज्ञापन
पद्मश्री जोधइया बाई बैगा की बिगड़ी तबियत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रख्यात चित्रकार जोधइया बाई बैगा की तबियत खराब होने पर जिला कलेक्टर ने उनका हाल चाल जाना। बता दें कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आरके मेहरा, सिविल सर्जन डा केसी सोनी ने बताया कि अब धीरे धीरे स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सकों को दिए निर्देश
कलेक्टर ने जोधइया बाई बैगा से भी बात कर स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर उपयुक्त अस्पताल के लिए रेफर करने में देरी नहीं की जाए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी तथा परिवार जन उपस्थित थे।
विज्ञापन
