फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Birth waiting room inaugurated in district hospital

Umaria News: जिला अस्पताल में बर्थ वेटिंग रूम का उद्घाटन, प्रसूताओं को मिलेगी सुविधा

Wed, 02 Oct 2024 02:42 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2024 02:42 PM IST
सार

सिविल सर्जन डॉ. के. सी. सोनी ने बताया कि कई बार गर्भवती महिलाओं को विभिन्न समस्याएं होती हैं, जैसे खून की कमी या अन्य बीमारियां। इसे ध्यान में रखते हुए बर्थ वेटिंग रूम की स्थापना की गई है।

विज्ञापन
Birth waiting room inaugurated in district hospital
बर्थ वेटिंग रूम का उद्घाटन करते जनप्रतिनिधि

विस्तार

सरकार की मंशा है कि गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव हो और मां व शिशु दोनों सुरक्षित रहें। इसी उद्देश्य से जिला अस्पताल में 10 बेड का बर्थ वेटिंग रूम का उद्घाटन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. के. सी. सोनी ने बताया कि कई बार गर्भवती महिलाओं को विभिन्न समस्याएं होती हैं, जैसे खून की कमी या अन्य बीमारियां। इसे ध्यान में रखते हुए, सरकार के निर्देश पर इस बर्थ वेटिंग रूम की स्थापना की गई है। यहां पर डॉक्टर और प्रशिक्षित नर्स का स्टाफ गर्भवती महिलाओं की देखभाल करेगा। जिन महिलाओं को खून की कमी या अन्य बीमारियां होंगी, या गर्भस्थ शिशु से संबंधित कोई समस्या होगी, उन्हें भर्ती कर यहां उनकी देखभाल की जाएगी।

विज्ञापन

नई एक्स-रे मशीन का भी लोकार्पण

इस दौरान, नए अपडेटेड सिस्टम के साथ जिला अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन का भी लोकार्पण किया गया है। अब एक्स-रे कराने आने वाले मरीजों को आसानी से एक्स-रे मिलेगा, और फिल्म भी तुरंत प्राप्त होगी। इस मशीन में पहले से अधिक अपडेटेड वर्जन शामिल किए गए हैं, जिससे एक ही समय में एक्स-रे हो जाएगा। इससे कर्मियों को भी सहूलियत होगी और समय की बचत होगी। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता धनुषधारी सिंह, नीरज चंदानी, पार्षद संजय पांडे, राकेश दर्दवंशी 'टार्ज़न', डॉ. के. सी. सोनी, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. बी. के. प्रजापति, अनिल वर्मा, रोहित सिंह सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

विज्ञापन
 

बर्थ वेटिंग रूम का उद्घाटन करते जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed