{"_id":"65ae50f70417fc8a480f6549","slug":"ayodhya-ram-mandir-chanting-of-ram-name-echoed-in-umaria-district-jail-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir: उमरिया जिला जेल में भी गूंजा राम नाम का जाप, कैदियों ने निकाली दिव्य झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya Ram Mandir: उमरिया जिला जेल में भी गूंजा राम नाम का जाप, कैदियों ने निकाली दिव्य झांकी
Mon, 22 Jan 2024 04:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 22 Jan 2024 04:57 PM IST
सार
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में हुए रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ही उमरिया जिला जेल में भी राम नाम का जाप गूंज उठा। जेल में बंद कैदियों ने दिव्य झांकी निकाली।
विज्ञापन
उमरिया जेल में गूंजा राम नाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज जहां पूरा भारत श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर जश्न मना रहा है और भक्ति-भाव में डूबा हुआ है। उसी के साथ ही उमरिया जिला जेल भी पीछे नहीं रहा। जेल अधीक्षक डीके सारस ने बताया कि श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जेल में कैदियों ने दिव्य झांकी का दर्शन किया।
विज्ञापन
श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण हनुमान जी का रूप धारण कर जेल परिसर के बच्चे हर्षिता विश्वकर्मा, जागृति विश्वकर्मा, आस्था द्विवेदी, पहल पटेल, पूजा बैगा द्वारा दिव्य स्वरूप धारण किया गया। बंदीगण भगवत रूप का दर्शन कर अत्यंत भावुक हुए। इस अवसर पर उन्होंने अमृतवाणी का सुमधुर संगीतमय पाठ एवं रामायण/सुन्दरकांड का पाठ कर अपने जेल जीवन को अनुशासन में रहते हुए अपने स्वजनों को याद कर भगवान श्रीराम के चरणों में गीत गाकर चरण वंदना करते रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बांधवगढ़ उमरिया, विनोद कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कैदियों को श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर बधाई दिए। जेल अधीक्षक डीके सारस द्वारा कैदियों को अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देते हुए प्रसन्नता से रहने एवं अपने आचरण/व्यवहार पर लगातार सुधार लाकर अपनी दिनचर्या को अच्छा बनाने के लिए प्रोत्साहित किए।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में उप अधीक्षक माखन सिंह मार्को एवं जेल में ड्यूटीरत प्रमुख मुख्य प्रहरी एवं प्रहरी ने कैदियों को अनुशासन में रखकर कार्यक्रम में सम्मिलित कराया। सभी स्टाफ के अधिकारी/कर्मचारी ने कैदियों को शुभकामनाएं दिए। जेल का सम्पूर्ण वातावरण आज श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भक्तिमय तथा आश्रम की तरह दिखाई दिया।
