फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Axe was used in a dispute over a minor issue one person was seriously injured

Umaria News: मामूली बात में हुए विवाद पर चली कुल्हाड़ी, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Wed, 02 Oct 2024 07:33 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2024 07:33 PM IST
सार

मामले को लेकर नौरोजाबाद थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हमारे पास अभी शिकायत नहीं आई है। वहीं, सरपंच बता रहे हैं कि कुल्हाड़ी नहीं डंडे से मारपीट हुई है।

विज्ञापन
Umaria News Axe was used in a dispute over a minor issue one person was seriously injured
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में छोटी सी बात एकाएक बड़ा स्वरूप ले लेती है। जहां आपस में मारपीट करने तक की नौबत आ जाती है। वहीं, मारपीट ऐसी जिससे घायल नहीं। बल्कि जान जाने का खतरा भी बन जाता है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, नौरोजाबाद के सिलौड़ी ग्राम निवासी शिवकुमार पिता नंता सिंह जो की गांव में ही किसी के घर गमी हो गयी थी। जहां ये खाना खाने गया था। वहीं, गांव का निवासी लल्ला सिंह भी खाना खाने आया। किन्हीं बातों को लेकर इन दोनों का आपस में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि लल्ला सिंह ने शिव कुमार के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसे गंभीर चोट आयी है, जिसे इलाज के लिए 108 की माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, डॉक्टर ने अब घायल युवक को खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन


वहीं, इस पूरे मामले को लेकर नौरोजाबाद थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हमारे पास अभी शिकायत नहीं आई है। वहीं, सरपंच बता रहे हैं कि कुल्हाड़ी नहीं डंडे से मारपीट हुई है। ऐसे में आवेदन पत्र आ जाने के बाद जांच की जाएगी और जांच के आधार पर नियम अनुसार कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed