फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Assistant Commissioner inspected student accommodation

Umaria: छात्र आवास का सहायक आयुक्त ने किया निरीक्षण, बीड़ी पीते मिले बच्चे तो अधीक्षक को थमाया नोटिस

Mon, 22 Jan 2024 04:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 22 Jan 2024 04:09 PM IST
सार

Umaria: उमरिया जिले के सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग के निरीक्षण में छात्रावास में अनियमितता मिली। इस पर सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग अखिलेश पांडेय ने आदिवासी बालक छात्रावास में पदस्थ छात्रावास के अधीक्षक को कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Assistant Commissioner inspected student accommodation
छात्र आवास का सहायक आयुक्त ने किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहायक आयुक्त ने जिले के पाली विकासखंड के ग्राम बकेली में स्थित बालक आदिवासी छात्रावास का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में अधीक्षक राम प्रसाद बैगा अनुपस्थित मिले। छात्रावास में बच्चों से जानकारी ली, जिसमें यह पता चला है कि उनको मेनू के आधार पर भोजन नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन


की जाएगी कार्रवाई
इतना ही नहीं, छात्रावास के रहवासी बच्चे बीड़ी पीते भी मिले। छात्रावास में मिली लापरवाही को लेकर बालक छात्रावास बकेली के अधीक्षक राम प्रसाद बैगा के नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इधर, सहायक आयुक्त अखिलेश पांडेय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिली हैं, जबाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed