फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   After three months, police got success in Amadongri murder case

MP News: तीन महीने बाद आमाडोंगरी हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2024 11:27 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Mar 2024 11:27 AM IST
सार

MP News: उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम आमाडोंगरी मे लगभग तीन माह पूर्व हुए हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को नौरोजाबाद पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन
After three months, police got success in Amadongri murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम आमाडोंगरी में लगभग तीन माह पूर्व हुए हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को नौरोजाबाद पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गौरतलब है लगभग तीन माह पूर्व आमाडोंगरी में पुष्पेंद्र मिश्रा उर्फ सल्लू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। शव के चारों तरफ टूटे हुए लाठी डंडे भारी मात्रा में पड़े हुए थे, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि युवक की हत्या लाठी डंडों से पीटकर की गईं थी।

विज्ञापन


नौरोजाबाद पुलिस के द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया था। वहीं पाली एसडीओपी शिवचरण बोहित ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के दिन मृतक पुष्पेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह और रामपाल सिंह ने विंध्या कॉलोनी में बैठकर शराब का सेवन किया था।
विज्ञापन


एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जहां शराब पीने के बाद तीनों आमा डोंगरी चले गए थे, जहां पर दोनों आरोपी ओम प्रकाश सिंह एवं उसका साथी राम पाल सिंह से पुष्पेंद्र मिश्रा का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर पुष्पेंद्र मिश्रा की हत्या कर दी। वहीं हत्या करने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। तब इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू के द्वारा नौरोजाबाद नगर निरीक्षक अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। नौरोजाबाद पुलिस के द्वारा अपनी सूझबूझ एवं काफी मशक्कत के बाद आखिरकार हत्या में शामिल एक आरोपी ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed