फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   24 children fell ill after eating contaminated food in the hostel In umaria

Umaria News: छात्रावास में दूषित खाना खाने से 24 बच्चे हुए बीमार, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Mon, 09 Sep 2024 07:03 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2024 07:03 PM IST
सार

MP: भले ही मध्य प्रदेश शासन मध्याह्न भोजन को लेकर कितनी भी सख्त क्यों ना हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। एक ऐसा ही मामला उमरिया जिले से सामने आया है, जहां दूषित खाना खाकर करीब 24 बच्चे गंभीर हो गए हैं।

विज्ञापन
24 children fell ill after eating contaminated food in the hostel In umaria
अस्पताल में भर्ती छात्र

विस्तार

भले ही मध्य प्रदेश शासन मध्याह्न भोजन को लेकर कितनी भी सख्त क्यों ना हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। एक ऐसा ही मामला उमरिया जिले से सामने आया है, जहां दूषित खाना खाकर करीब 24 बच्चे गंभीर हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज जारी है। बताया गया है कि खाने में छिपकली गिरने के बाद भोजन परोस दिया गया। 
विज्ञापन


हॉस्टल के छात्र ने बताया कि हम खाना खाकर स्कूल आए, वैसे ही सभी बच्चों का पेट दर्द देने लगा और बेहोश होने लगे, तभी शिक्षकों ने हमे अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया, जहां इलाज किया जा रहा है। हॉस्टल के छात्रों ने यह भी बताया कि हॉस्टल का ट्यूबवेल खराब है और नगर पालिका का टैंकर आता है, उससे ही खाना बनता है और हम सब उसी पानी को पीते हैं।
विज्ञापन


वहीं छात्रावास की वार्डन नीलमणि उपाध्याय ने बताया कि सभी बच्चे सुबह स्कूल आए, जैसे ही वह स्कूल आए तो उन्हें बेचैनी होने लगी और पेट में दर्द होने लगा, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इसके साथ ही छात्रावास की वार्डन ने बताया कि पिछले साल से पानी की समस्या बनी हुई है, हमें विभाग को कई बार लिखित रूप से दिया है, टैंकर के माध्यम से नगर पालिका का पानी आता है, जिसका उपयोग हम खाना बनाने और बच्चे पीने में करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed