फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Person died due to lightning, scorched body found on the bank of the pond

Umaria: बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत, मवेशी चराने गया था घरवालों को तालाब किनारे झुलसा हुआ मिला शव

Sun, 23 Jul 2023 07:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Jul 2023 07:13 PM IST
सार

उमरिया जिले में एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Umaria: Person died due to lightning, scorched body found on the bank of the pond
उमरिया जिले में एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई। - फोटो : iStock

विस्तार

उमरिया जिले में एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम असोढ निवासी 45 वर्षीय रामस्वरूप पिता जगदीश पटेल मवेशी चराने गांव के पास ही बने तालाब पर गया हुआ था। शाम को सारे मवेशी लौटकर घर आ गए और रामस्वरूप वापस नहीं लौटा। तब घर के लोग गांववालों के साथ तलाश करने निकले तो रात में गांव के नजदीक तालाब के पास मृत अवस्था में झुलसा हुआ मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अभी शव पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी में जुटी है।


इंदवार थाना प्रभारी एमएल वर्मा ने बताया कि घरवालों ने सूचना दी कि आकाशीय बिजली गिरने से रामस्वरूप पटेल की मौत हो गई है। इस पर देहाती नालसी लेकर मर्ग कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed