{"_id":"6447f9b6c630f56932054825","slug":"umaria-news-youth-dies-due-to-lightning-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, सुंदर दादर गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, सुंदर दादर गांव में पसरा मातम
Tue, 25 Apr 2023 09:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Apr 2023 09:33 PM IST
सार
Umaria News: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की उम्र 21 साल बताई जा रही है। युवक की मौत से सुंदर दादर गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया में एक बार फिर मौसम ने मिजाज बदल दिया है। यहां एक युवक की मौत हो गई है। ग्राम सुंदर दादर में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी वजह से युवक जो कि 21 साल का था, वह पैरा को पॉलिथीन से ढकने के लिए गया हुआ था। तभी घर के पास ही तेज बिजली की चमक आई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम रामखेलावन सिंह पिता रामनाथ सिंह है। हादसे के बाद घटनास्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले मौसम का मिजाज अचानक बदल गया था। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है, जिसकी वजह से बिजली की चमक ने एक व्यक्ति की जान ले ली है और गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
