{"_id":"641c64f7533821e3fb0fe707","slug":"umaria-news-tiger-attacked-in-bandhavgarh-tiger-reserve-attacked-a-woman-who-went-to-pick-mahua-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ हुआ हमलावर, महुआ बीनने गई महिला पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ हुआ हमलावर, महुआ बीनने गई महिला पर किया हमला
Thu, 23 Mar 2023 08:10 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 23 Mar 2023 08:10 PM IST
सार
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में महुआ बीनने गई एक महिला पर बाघ के शावक ने हमला कर दिया। इस मामले में महिला चोटिल हुई है। आकस्मिक सहायता के तौर पर उसे आर्थिक मदद दी गई है।
विज्ञापन
बाघ के हमले से घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों और मनुष्यों का टकराव बढ़ गया है। एक दिन पहले बुजुर्ग पर हमला हुआ था और अब एक महिला पर बाघ ने हमला किया है।
विज्ञापन
जंगल में महुआ बीनने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। इसकी वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र के मानपुर रेंज का है। घटना मानपुर बफर जोन के मानपुर बीट के ज्वालामुखी के पीएफ350 की बताई जा रही है। वहां महुआ बीनने गई महिला पर बाघ के शावक ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में मानपुर निवासी चानिबाई पति बिहारी लाल बैगा, उम्र-28 वर्ष, घायल हुई है। सूचना मिलने पर मानपुर परिक्षेत्राधिकारी मुकेश अहिरवार और वनरक्षक एवं उनकी टीम ने घायल को मानपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। मानपुर परिक्षेत्राधिकारी मुकेश अहिरवार ने घायल महिला के परिवार को एक हजार रुपये की तात्कालिक राशि दी है।
विज्ञापन
