फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Husband hanged after killing wife, three children became orphans

Umaria News: पत्नी की हत्या कर पति ने लगा ली फांसी, तीन बच्चे हुए अनाथ

Sun, 15 May 2022 07:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 15 May 2022 07:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक पति ने पत्नी की हत्या कर फांसी लगा ली। कुछ दिन पहले पत्नी बिना बताए कहीं चली गई थी, जिसे पुलिस ने तलाश कर दो दिन पहले ही घर भेजा था। किसी बात पर कल रात विवाद हुआ और ये घटना हो गई। 

विज्ञापन
Umaria News: Husband hanged after killing wife, three children became orphans
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में घरेलू विवाद के कारण पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी कुछ दिन पहले घर से बिना बताए चली गई थी। पुलिस ने उसको बरामद कर दो दिन पहले ही घर वापस भेजा था।
विज्ञापन

 
कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआई सरिता ठाकुर ने बताया कि ग्राम कोयलारी निवासी कौशिल्या बैगा पति रूपलाल बैगा 25 अप्रैल को मायके जाने को कहकर कहीं और चली गई थी। पति ने 2 मई को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने 13 मई को उसे तलाश कर लिया। उसे पति के घर भेज दिया।
विज्ञापन


अगले ही दिन दोनों के बीच फिर किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बाद में खुद ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के तीन बच्चे हैं। बच्चों को रोता देख पड़ोसियों को घटना की जानकारी लगी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। साथ ही उनके रिश्तेदारों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed