फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Bee attacked the whole family four people fainted

Umaria News: मधुमक्खी ने किया पूरे परिवार पर हमला, चार लोग हुए बेहोश, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

Fri, 05 May 2023 07:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 May 2023 07:00 PM IST
सार

उमरिया जिल में मधुमक्खी ने एक पूरे परिवार पर हमला कर दिया। हमले में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है

विज्ञापन
Umaria News Bee attacked the whole family four people fainted
घायलों का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व टाइगर के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन जंगली जानवरों के साथ-साथ यहां मधुमक्खियां भी बहुतायत मात्रा में पाई जा रही हैं, जिसका खामियाजा आज एक व्यक्ति को परिवार सहित उठाना पड़ गया।

विज्ञापन


जहां उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर बमेरा के रास्ते में एक परिवार के चार सदस्य बेहोशी की हालत में मिले। वहीं जानकारी लगते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और परिवार के सदस्यों को मानपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं, मिली जानकारी के अनुसार कसेरु निवासी धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ जा रहा था। तभी परिवार में पत्नी और दो बच्चियां भी थी। जहां पर की पतौर गांव के नजदीक मधुमक्खियों की एक झुण्ड ने परिवार पर हमला कर दिया और हमले में पति पत्नी और दो मासूम बच्चियां बेहोश अवस्था में पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बेहोश परिवार की जानकारी परिक्षेत्र अधिकारी को मिली। सूचना मिलने पर टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र के अधिकारी अर्पित मैराल मौके पर पहुंचे और परिवार के चारों सदस्यों को गाड़ी से मानपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया है कि जैसे ही इसकी जानकारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र के अधिकारी अर्पित मैराल को मिली तो उन्होंने एक पल भी देरी न गंवाते हुए मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने खुद मधुमक्खी से बचाव के लिए कंबल उठाया और उन्हें उस भीषण मधुमक्खी के हमले से बचाया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed