फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: A bus full of villagers going to the Chief Minister's program overturned many people were injured

Umaria: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रही ग्रामीणों से भरी बस पलटी, तीन की मौत, घायलों से मिलने पहुंचे सीएम

Wed, 24 May 2023 02:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 24 May 2023 02:09 PM IST
सार

उमरिया में आयोजित सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस के पलटने से कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Umaria News: A bus full of villagers going to the Chief Minister's program overturned many people were injured
सीएम के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया में सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सीएम शिवराज और राज्यपाल मंगूभाई पटेल जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल जाना।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उमरिया जिले में शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल का आज कार्यक्रम था। उसमें शामिल होने के लिए सैकड़ों बसें गांव से उमरिया के लिए आ रही थीं। ऐसी ही एक सवारियों से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा घंघरी स्थित नेशनल हाइवे ओवर ब्रिज के ऊपर हुआ। हादसे के बाद फिलहाल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने आ रही कई बसें भी जाम के कारण प्रभावित हुई हैं। बताया जा रहा है कि एक बाइक को बचाने के दौरान बस अनियंत्रित हुई और पलट गई।

कमलनाथ ने सीएम से पूछा सवाल
वहीं, हादसे पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया और सीएम शिवराज से सवाल किया। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा कि उमरिया जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से लोगों की दुखद मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। मैं मुख्यमंत्री जी से जानना चाहता हूं कि उनके कार्यक्रमों में लगातार बस दुर्घटनाएं क्यों हो रही हैं और मध्यप्रदेश के नागरिक क्यों मारे जा रहे हैं? इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोई उपाय क्यों नहीं किया जा रहा है? सरकारी खर्च पर अपने तमाशे के लिए जनता का दुरुपयोग करना और उनकी जान ख़तरे में डालना जघन्य अपराध ही नहीं पाप भी है। मैंने पूर्व में भी कहा था और फिर कह रहा हूं कि सत्ता के मद में नर नारायण का अपमान ना करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed