{"_id":"64ad8218de398cb627061d38","slug":"umaria-news-90-year-old-man-declared-dead-for-grabbing-valuable-land-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बेशकीमती भूमि हड़पने के लिए 90 साल के बुजुर्ग को मरा घोषित किया, भ्रष्टाचार में सरपंच-परिजन शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बेशकीमती भूमि हड़पने के लिए 90 साल के बुजुर्ग को मरा घोषित किया, भ्रष्टाचार में सरपंच-परिजन शामिल
Tue, 11 Jul 2023 09:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Jul 2023 09:53 PM IST
सार
Umaria News: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में जमीन हड़पने के लिए एक बुजुर्ग व्यक्ति को मरा हुआ साबित कर दिए। इस मामले में परिजनों के साथ ग्राम पंचायत सरपंच भी शामिल रहे। फिलहाल, अब बुजुर्ग व्यक्ति ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बुजुर्ग होलकारी साहू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया में भ्रष्टाचार का गढ़ कहे जाने वाले मानपुर विधानसभा क्षेत्र में जिसको भी मौका मिलता है, वही हाथ साफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत चिल्हारी से सामने आया है। यहां के निवासी होलकारी साहू उम्र (90) की बेशकीमती भूमि को हड़पने, परिजनों के साथ ग्राम पंचायत सरपंच अरुणा कोल और उनके पति दिनेश कोल ने ऐसा कूटरचित रचना रच डाला कि पूरे मानपुर जनपद क्षेत्र में सरपंच का कारनामा जन चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, ग्राम चिल्हारी निवासी बुजुर्ग होलकारी साहू की बेशकीमती भूमि पर परिवार जनों की नजर गड़ गई। इसे हथियाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। तभी किसी ने उसका फौती खानदानी सेजरा बनवाकर उसके जीवित रहते ही भूमि हथिया लेने का जुगाड़ बता डाला और हुआ भी वही। सरपंच पति भी इस काम में पीछे नहीं हटे, जिनके द्वारा आनन-फानन में जिंदा बुजुर्ग का फौती खानदानी सेजरा तैयार करते हुए सील सिक्का लगा रजिस्टर्ड कर दिया गया।
विज्ञापन
इसकी भनक बुजुर्ग के सगे पोते बद्री साहू को लगी, तब बद्री और उसके दादा दोनों मिलकर मामले का पता लगाना शुरू किए। तब किसी तरह सेजरा ही बुजुर्ग के हाथ लग गया। दादा और पोता मिलकर पता लगाने लगे कि आखिर इसको बनवाया कौन है। काफी मशक्कत के बाद पता चला कि बुजुर्ग होलकारी साहू के भतीजे विजय साहू और सरपंच मिलकर यह साजिश किये हैं। सारी जानकारी मिलने के बाद बुजुर्ग का पोता बद्री साहू सरपंच अरुणा कोल और उसके पति दिनेश कोल के ऊपर कानूनी कार्रवाई कराने अनुविभागीय अधिकारी मानपुर को एक लिखित आवेदन दिया है।
विज्ञापन
ऐसे में अब देखना यह होगा कि सरपंच और सरपंच पति द्वारा किये गये षड़यंत्र पूर्वक घिनौना कार्य पर कार्रवाई होती है या फिर जांच पर जांच का बहाना बनाकर हर मामले की तरह इसको भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। गौरतलब है कि मानपुर विधानसभा में जिस तरह भ्रष्टाचार है और भ्रष्टाचारियों को खुलेआम संरक्षण दिया जाता है, उससे तो क्षेत्र की जनता और पीड़ित को उम्मीद ही नहीं है कि न्याय मिलेगा। फिर भी अब यह देखना होगा कि 90 साल के होलकारी साहू को उनके जीवित रहते ही जीवित घोषित किया जाता है या नहीं।
