फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Lab technicians strike continues, letters written in blood to Chief Minister for demands

Umaria: लैब टेक्नीशियनों की हड़ताल जारी, मांगों के लिए मुख्यमंत्री को खून से लिखे खत

Sun, 22 Jan 2023 07:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 07:54 PM IST
सार

उमरिया जिले के लैब टेक्नीशियन आठ दिनों से अपनी 13 सूत्री मांगों के लिए हड़ताल पर बैठे हैं। लैब टेक्नीशियनों ने खून से सीएम को पत्र लिखे हैं। उनकी 13 सूत्री मांगों पर विचार करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
Umaria: Lab technicians strike continues, letters written in blood to Chief Minister for demands
लैब टेक्नीशियनों ने खून से सीएम को पत्र लिखे हैं। - फोटो : लैब टेक्नीशियनों ने खून से सीएम को पत्र लिखे हैं।

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में हड़ताल पर बैठे लैब टेक्नीशियनों ने खून से सीएम को पत्र लिखे हैं। उनकी 13 सूत्री मांगों पर विचार करने का आग्रह किया गया है। ये हड़ताल बीते आठ दिनों से चल रही है। इससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रभाव पड़ रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के लैब टेक्नीशियन आठ दिनों से अपनी 13 सूत्री मांगों के लिए हड़ताल पर बैठे हैं। उनके द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन किया जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान को 13 सूत्री मांग पूरा करने के लिए अपना खून से लिखा हुआ पत्र भेजा है।
विज्ञापन


दरअसल, लैब टेक्नीशियन 8 दिनों से अपने पदनाम परिवर्तन सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था बे-पटरी होती जा रही है । कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों के सहारे पैथोलॉजी चल रही है। इस कारण से पैथोलॉजी की जांच सहित अन्य रिपोर्ट के लिए मरीजों को दिक्कत हो रही है। लगातार यह प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन फिर भी अभी तक उनकी मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed