{"_id":"65c33f709ba470841a0aaeab","slug":"umaria-collector-recited-poem-and-told-schoolgirls-the-importance-of-environmental-protection-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News:कलेक्टर ने स्कूली छात्राओं को सुनाई स्वरचित कविता, बताया प्रकृति पर्यावरण के संरक्षण का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News:कलेक्टर ने स्कूली छात्राओं को सुनाई स्वरचित कविता, बताया प्रकृति पर्यावरण के संरक्षण का महत्व
Wed, 07 Feb 2024 03:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:20 PM IST
सार
कलेक्टर ने छात्राओं को अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से पर्यावरण और उसके संरक्षण के बारे में बताया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में मौजूद सुविधाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
कलेक्टर ने बच्चों को सुनाई कविता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया में जिला कलेक्टर ने छात्रावास के औचक निरीक्षण के दौरान स्कूली छात्राओं को अपनी स्वरचित कविता सुनाई। जिसके जरिए बच्चों को पर्यावरण और प्रकृति के साथ हजारों वर्षों से चले आ रहे नैसर्गिक सह अस्तित्व के महत्व को समझाया है।
विज्ञापन
दरअसल, जिले के बांधवगढ़ स्थित कस्तूरबा बालिका छात्रावास का जिला कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने सभी छात्राओं की शिक्षक बनकर क्लास ली, पढ़ाई लिखाई और फ्यूचर कैरियर के बारे में भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
इस दौरान कलेक्टर ने छात्राओं को अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से पर्यावरण और उसके संरक्षण के बारे में बताया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्रावास में मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी, डीपीसी सुशील मिश्रा, सहायक आयुक्त अखिलेश पांडेय, उपसंचालक पशु चिकित्सा केके पांडेय समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
