फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Collector Buddhesh Kumar Vaidya arrived for a surprise inspection of Johila Dam

Umaria: जोहिला डैम का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Sun, 06 Aug 2023 08:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Aug 2023 08:33 AM IST
सार

उमरिया कलेक्टर बुद्धेश कुमार ने शनिवार को जोहिला डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से डैम से पानी छोड़ने के पहले जानकारी देने की बात कही।

विज्ञापन
Umaria: Collector Buddhesh Kumar Vaidya arrived for a surprise inspection of Johila Dam
जोहिला डैम का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को उमरिया कलेक्टर अचानक जोहिला डैम का निरीक्षण करने पहुंच गए, जिन्हें देखते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी कर्मचारी दहशत में आ गए और अपने रिकॉर्ड संधारण में जुट गए।
विज्ञापन


उमरिया कलेक्टर बुद्धेश कुमार ने डैम का निरीक्षण किया, इसके बाद कर्मचारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने यह कहा है कि डैम का पानी अगर छोड़ा जाता है तो उसकी जानकारी तत्काल हमें दें और जो निचले गांव हैं उन्हें सूचित करें। ताकि कोई भी बाढ़ से प्रभावित ना हो। डैम का पानी एकाएक छोड़ने की वजह से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है जिससे गंभीर समस्याएं हो जाती हैं। लोगों को निकलने तक का मौका नहीं मिलता है। इसकी वजह से उन्हें पहले ही इस बात की सूचना मिल जानी चाहिए। बता दें, मध्यप्रदेश के कई जिलों में इन दिनों भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं। जोहिला डैम खतरे के निशान पर है, जिसकी वजह से डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग डैम की सैर करने भी पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed