फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria 16 children ill after consuming Albendazole tablet given by the government

Umaria: शासन की ओर से मिले Albendazole की गोली खाने से बच्चों की हालत हुई खराब, 16 बच्चे हुए बीमार

Sat, 11 Feb 2023 11:30 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Feb 2023 11:30 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एल्बेंडाजोल की गोली खाने से 16 बच्चे बीमार हो गए। एल्बेंडाजोल की गोली शासन की ओर से बच्चों की खाने के लिए दी गई थी।
 

विज्ञापन
Umaria 16 children ill after consuming Albendazole tablet given by the government
गोली खाने से बच्चों की हालत हुई खराब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले के ग्राम सेजवानी में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब करीब 16 बच्चे अचानक बीमार हो गए। यह सभी 16 बच्चे ग्राम सेजवानी अंतर्गत प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र थे। ऐसी हालत देख परिजन भी परेशान थे कि आखिर उन्हें क्या हुआ है।

विज्ञापन


मानपुर अंतर्गत ग्राम सेजवाही में प्राथमिक स्कूल में दर्जन भर से अधिक विद्यालयीन छात्र उल्टी और सिर दर्द से परेशान हो गए, जिसके बाद सभी बच्चों को एंबुलेंस की मदद से मानपुर अस्पताल लाया गया। स्थानीय लोगों की माने तो बच्चे हाथीपांव नामक बीमारी से बचने के लिए एल्बेंडाजोल की टेबलेट खाए थे। उसके बाद करीब 16 बच्चे बीमार हो गए। 
विज्ञापन


बता दें कि सभी बीमार बच्चों का मानपुर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस पूरे मामले में आधिकारिक रूप में अचानक बच्चों के बीमार होने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed