{"_id":"61ea70840c8db567e474c7d7","slug":"uma-spoke-again-on-prohibition-said-there-will-be-a-ban-on-liquor-in-the-state-i-will-start-the-next-phase-after-february-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबबंदी पर फिर बोलीं उमा: कहा- मध्य प्रदेश में शराबबंदी होकर रहेगी, अगला चरण 14 फरवरी के बाद शुरू करूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबबंदी पर फिर बोलीं उमा: कहा- मध्य प्रदेश में शराबबंदी होकर रहेगी, अगला चरण 14 फरवरी के बाद शुरू करूंगी
Fri, 21 Jan 2022 02:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:06 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब बंदी को लेकर फिर मुखर हुई हैं। उन्होंने कई ट्वीट कर आंदोलन के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शराबबंदी होकर ही रहेगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में शराब बंदी पर फिर बोलीं उमा भारती (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब बंदी को लेकर फिर मुखर हुई हैं। उन्होंने कई ट्वीट कर आंदोलन के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में शराबबंदी होकर ही रहेगी।
उमा भारती ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि हमारा शराबबंदी और नशाबंदी का अभियान सरकार के खिलाफ नहीं है। शराब और नशे के खिलाफ है। भाजपा, कांग्रेस और सरकार में बैठे लोगों को समझा पाना भी एक कठिन काम है। इन सब कारणों से अभियान के प्रारंभ से अभियान के पूर्णता तक मुझे स्वयं पूरी तरह से सजग एवं संलग्न रहना होगा, जिसके लिए मैं तैयार हूं। मेरी प्रथम चरण की बातचीत संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवकों, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से हो चुकी है। अगला चरण 14 फरवरी के बाद प्रारंभ करूंगी। शराबबंदी और नशाबंदी मध्य प्रदेश में होकर रहेगी।
विज्ञापन
बता दें कि उमा भारती लंबे समय से राज्य में शराबबंदी के लिए बात रख रही हैं। वे इसके लिए आंदोलन करने की चेतावनी भी दे चुकी हैं। उमा भारती ने 15 जनवरी 2022 तक शराबबंदी ना होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की बात कही थी। एक तरफ उमा शराबबंदी को लेकर आवाज उठा रही हैं, तो दूसरी तरफ सरकार के नए आदेश के तहत मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से नई शराब नीति लागू हो जाएगी, जिसके तहत शराब 20 प्रतिशत तक सस्ती होगी।
कांग्रेस ने लगाए उमा भारती के पोस्टर
कांग्रेस ने शिवराज सरकार की नई शराब नीति का विरोध कांग्रेस ने शुरू कर दिया है। इंदौर में तो कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के लापता होने के पोस्टर भी लगा दिए हैं। कांग्रेस के मुताबिक शराब बंदी की घोषणा कर उमा भारती गायब हो गई हैं। कांग्रेस का कहना है कि उमा भारती सड़क पर उतरें तो कांग्रेस पार्टी भी उन्हें समर्थन करेगी। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि कांग्रेस उमा भारती के लिए रथ तैयार कराएगी, जिससे वह राज्य में रथ यात्रा निकालें।
हालांकि उमा भारती ने अपने गंगा अभियान में संलग्न होने की बात कही और बताया कि चूंकि वे इस अभियान में संलग्न थीं इसी कारण मध्य प्रदेश में पूर्णं शराबबंदी और नशाबंदी अभियान प्रारम्भ करने में उन्हें कठिनाई रही थी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी की ज़रूरत होती है, पर कोरोना के चलते अभी यह संभव नहीं हो सकता। इसके अलावा अभियान कि सफलता के लिए राजनीतिक निरपेक्ष लोगों की भागीदारी की भी ज़रूरत होती है जो अपने आप में एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।