{"_id":"62515d8766eef4453a350c6a","slug":"uma-s-abola-ends-20-minutes-was-spoken-with-former-cm-shivraj-congress-s-taunt-took-5-days-to-share-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमा का अबोला खत्म: पूर्व CM बोलीं शिवराज से 20 मिनट बात हुई, कांग्रेस का तंज- जानकारी साझा करने में 5 दिन लग गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमा का अबोला खत्म: पूर्व CM बोलीं शिवराज से 20 मिनट बात हुई, कांग्रेस का तंज- जानकारी साझा करने में 5 दिन लग गए
Sat, 09 Apr 2022 03:48 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 09 Apr 2022 03:48 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शराबबंदी को लेकर अबोला 14 दिन में खत्म हो गया है। 4 अप्रैल को जब शिवराज पर मीडिया के माध्यम से संवाद करने की बात कही, उसी दिन शिवराज से 20 मिनट बाद हुई। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। इस पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि यह जानकारी साझा करने में 5 दिन लग गए।
विज्ञापन
उमा भारती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शराबबंदी को लेकर अबोला 14 दिन में खत्म हो गया है। 4 अप्रैल को जब शिवराज पर मीडिया के माध्यम से संवाद करने की बात कही, उसी दिन शिवराज से 20 मिनट बाद हुई। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। इस पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि यह जानकारी साझा करने में 5 दिन लग गए।
उमा भारती ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि मुझसे यह भूल हो गई कि मैं आप सबसे यह तथ्य शेयर नहीं पर पाई कि जिस दिन मैंने शिवराज जी से मीडिया के माध्यम से संवाद होने की स्थिति के बारे में आप सबको जानकारी दी। जिसके तुरंत बाद सीएम शिवराज का फोन आया और 20 मिनट तक बातचीत हुई। उन्होंने शीघ्र ही बैठक करके सभी विषयों पर सकारात्मक तथा निर्णायक चर्चा करने की बात कही। उमा ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन का कार्यक्रम था। मुझे जानकारी हुई है कि शिवराज ही भी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। कल ओरछा नगरी भी अयोध्या की तरह जगमगाएगी।
बता दें 4 अप्रैल को उमा भारती ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और मेरे बड़े भाई शिवराज सिंह चौहान से 1984 से मार्च 2022 तक सम्मान एवं स्नेह के संबंध बने रहे। उमा ने कहा था कि मैंने शिवराज जी से 2 साल हर मुलाकात में शराबबंदी पर बात की। अब बात बाहर सामने आ गई है तो भाई ने अनबोला क्यों कर दिया है और मीडिया के माध्यम से बात क्यों करने लगा।
विज्ञापन
वहीं, इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने उमा भारती पर तंज कसा है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि उमा जी, आपने शिवराज जी से अनबोला होने की जानकारी 4 अप्रैल को ट्वीट कर दी, आज पांच दिन बाद आप यह रहस्योद्धाटन कर रही हैं कि उसी समय आपको शिवराज जी का फोन आ गया, उन्होंने 20 मिनट चर्चा की। आपने जानकारी साझा करने में 5 दिन लगा दिए, क्यों? सलूजा ने कहा कि प्रदेश में शराबबंदी को लेकर अब आपका क्या रुख है, आप सड़कों पर कब उतर रही हैं। आप शराब नीति को लेकर शर्मिंदा थीं, क्या अभी भी आपका यही रुख है, क्या आप अभी भी मानती हैं कि शिवराज सरकार बहन-बेटियों के साथ खिलवाड़ कर रही है?
इधर उमा भारती को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किए हैं। उन्होंने कहा कि उमा भारती जी केवल दीदी ही नहीं, कई बार उनसे मां का प्यार भी मिलता है। उनके समाज सेवा और सुधार के हर कार्य में, मैं सदैव उनके साथ हूं। उमा जी मेरी बहन हैंं। मैं सदैव से उनका बहुत सम्मान करता हूं। वो केवल राजनैतिक कार्यकर्ता ही नहीं, सोशल रिफॉर्मर भी हैं। वे समाज को सही दिशा में ले जाने के कार्य सदैव करती रहती हैं।