फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Zomato apologies on Mahakal ki Thali advertisement

Ujjain: विरोध के बाद 'महाकाल की थाली' वाला विज्ञापन जोमैटो ने हटाया, कंपनी ने माफी मांगी

Sun, 21 Aug 2022 04:10 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 21 Aug 2022 04:10 PM IST
सार

जोमैटो के एक विज्ञापन में ऋतिक रोशन महाकालेश्वर से थाली मंगाने की बात कहते दिख रहे हैं। जिसके बाद मंदिर के पुजारियों ने इस पर आपत्ति जताई थी। ट्विटर पर बायकॉट जोमैटो ट्रेंड होने के बाद कंपनी ने सफाई दी है।

विज्ञापन
Zomato apologies on Mahakal ki Thali advertisement
जोमैटो का महाकाल वाला विज्ञापन हटा - फोटो : Social Media

विस्तार

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के विज्ञापन को महाकाल से जोड़कर दिखाने पर विवाद हो गया। विज्ञापन में एक्टर ऋतिक रोशन महाकाल की थाली ऑर्डर करते हैं। जिसे लेकर जोमैटो का बहिष्कार करने और विज्ञापन हटाने की मांग उठने लगी। अब जोमैटो ने एड पर सफाई दी है।

विज्ञापन


फूड डिलीवरी कंपनी ने कहा कि एड में महाकाल रेस्टोरेंट का जिक्र किया गया है, न कि श्रीमहाकालेश्वर मंदिर का। महाकाल रेस्टोरेंट उज्जैन का सबसे ज्यादा डिलीवरी देने वाला पार्टनर है और एड में इसी रेस्टोरेंट से थाली मंगवाने का जिक्र था।

विज्ञापन



किसी की भावना आहत करने का नहीं था उद्देश्य
जोमैटो ने आगे बताया कि विज्ञापन का वीडियो पैन इंडिया का हिस्सा था। जिसमें टॉप स्थानीय रेस्टोरेंट और वहां के फेमस फूड को तरजीह दी गई थी। इसीलिए उज्जैन से महाकाल रेस्टोरेंट को चुना गया था। हमलोग उज्जैन के लोगों की भावना का आदर करते हैं। जोमैटो का किसी की भावना आहत करने का उद्देश्य नहीं था। इसके लिए हम माफी मांगते हैं। इस विज्ञापन को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर पुजारी ने जताई थी आपत्ति
बता दें कि महाकाल मंदिर के पुजारी ने विज्ञापन पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे एड जारी करने से पहले कंपनी को सोचना चाहिए। हिंदू समाज सहिष्णु है, वो कभी उग्र नहीं होता। अगर कोई दूसरा समाज होता तो ऐसी कंपनी में आग लगा देता। कंपनी हमारी भावनाओं के साथ ऐसा खिलवाड़ न करें। कंपनी ने ये भ्रामक प्रचार किया है।


पुजारी ने कहा कि महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र में भक्तों को भोजन थाली में दिया जाता है, लेकिन थाली का भोजन डिलीवर करने का कोई प्रावधान नहीं है। जो कंपनी नॉनवेज खाना भी डिलीवर कर रही हो, उसे तुरंत महाकाल के नाम की थाली का भ्रामक विज्ञापन बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही हिंदू संगठन जोमैटो का विरोध जताने लगे थे। जिसके बाद ट्विटर पर बायकॉट जोमैटो ट्रेंड करने लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed