फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   youth dead body found on roadside in Ujjain Mp news

Ujjain News: उज्जैन के नईखेड़ी में सड़क किनारे मिला युवक का शव, दुर्घटना का शिकार होने की आशंका

Fri, 20 Jan 2023 04:14 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 20 Jan 2023 04:14 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में नईखेड़ी के समीप शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि युवक दुर्घटना का शिकार हुआ है या किसी वाहन ने टक्कर मारी।
 

विज्ञापन
youth dead body found on roadside in Ujjain Mp news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उज्जैन के दुर्गा कॉलोनी निवासी युवक गुरुवार को सिलोदा रावल में अपने रिश्तेदार के घर मिलने गया था। रात में वह बाइक से वापस लौट रहा था। नईखेड़ी के समीप वह रास्ते में गिर गया और पूरी रात वहीं पड़ा। ठंड से उसकी मौत हो गई और शुक्रवार सुबह उसकी अकड़ी हुई लाश मिला। सूचना मिलने पर रिश्तेदार और परिजन मौके पर पहुंचे।  पुलिस इसका पता लगा रही है कि युवक दुर्घटना का शिकार हुआ है या किसी वाहन ने टक्कर मारी।

विज्ञापन


ऐसे हुई मृतक की पहचान
भैरवगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण पाठक ने बताया कि घटना के समय सिलोदा रावल निवासी मदनलाल ने मृतक की पहचान जितेंद्र पिता रतनलाल नरवरिया निवासी दुर्गा कॉलोनी उज्जैन के रूप में की। मदनलाल ने बताया कि गुरुवार को जितेंद्र उनके घर मिलने आया था और रात में बाइक से अपने घर लौट गया था। रास्ते में किसी दुर्घटना का शिकार हो गया है। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस पता लगा रही है कि वह हादसे का शिकार हुआ है या किसी वाहन की टक्कर से गिरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed