{"_id":"63ca70720074b039d44edc14","slug":"youth-dead-body-found-on-roadside-in-ujjain-mp-news-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उज्जैन के नईखेड़ी में सड़क किनारे मिला युवक का शव, दुर्घटना का शिकार होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उज्जैन के नईखेड़ी में सड़क किनारे मिला युवक का शव, दुर्घटना का शिकार होने की आशंका
Fri, 20 Jan 2023 04:14 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 20 Jan 2023 04:14 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में नईखेड़ी के समीप शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि युवक दुर्घटना का शिकार हुआ है या किसी वाहन ने टक्कर मारी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
उज्जैन के दुर्गा कॉलोनी निवासी युवक गुरुवार को सिलोदा रावल में अपने रिश्तेदार के घर मिलने गया था। रात में वह बाइक से वापस लौट रहा था। नईखेड़ी के समीप वह रास्ते में गिर गया और पूरी रात वहीं पड़ा। ठंड से उसकी मौत हो गई और शुक्रवार सुबह उसकी अकड़ी हुई लाश मिला। सूचना मिलने पर रिश्तेदार और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस इसका पता लगा रही है कि युवक दुर्घटना का शिकार हुआ है या किसी वाहन ने टक्कर मारी।
विज्ञापन
ऐसे हुई मृतक की पहचान
भैरवगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण पाठक ने बताया कि घटना के समय सिलोदा रावल निवासी मदनलाल ने मृतक की पहचान जितेंद्र पिता रतनलाल नरवरिया निवासी दुर्गा कॉलोनी उज्जैन के रूप में की। मदनलाल ने बताया कि गुरुवार को जितेंद्र उनके घर मिलने आया था और रात में बाइक से अपने घर लौट गया था। रास्ते में किसी दुर्घटना का शिकार हो गया है। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस पता लगा रही है कि वह हादसे का शिकार हुआ है या किसी वाहन की टक्कर से गिरा था।
विज्ञापन
