फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   women fight for sitting in Pradeep Mishra katha pandal the devotees are troubled by the chaos

Ujjain: प्रदीप मिश्रा की कथा में पंडाल में बैठने को लेकर महिलाओं में मारपीट, अव्यवस्थाओं से श्रद्धालु परेशान

Fri, 07 Apr 2023 02:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Apr 2023 02:17 PM IST
सार

गुरुवार को पंडाल में बैठने के लिए एक महिला श्रद्धालु ने पास बैठी महिला श्रद्धालु से अपना बैग और सामान थोड़ा समेटकर बैठने की बात कही थी। जब महिला ने अपना बैग नहीं हटाया तो दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी।

विज्ञापन
women fight for sitting in Pradeep Mishra katha pandal the devotees are troubled by the chaos
कथा में बैठने को लेकर महिलाओं में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक नगरी उज्जैन में इन दिनों सीहोर वाले पंडित के नाम से प्रसिद्ध प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा का रसपान श्रद्धालुओं को करा रहे हैं। कथा सुनने के लिए प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों से भी लोग उज्जैन पहुंचे हैं। लाखों श्रद्धालु  भगवान महाकाल की भक्ति में लीन होकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे है। लेकिन इस कथा में हो रही अव्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दो दिनों पूर्व तक तो श्रद्धालु पंडित प्रदीप मिश्रा के बाउंसर और पुलिस की अव्यवस्थाओं से ही परेशान थे, लेकिन गुरुवार को कथा पंडाल में बैठने की बात पर महिला श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बड़नगर रोड पर पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा चल रही है। यहां लाखों की संख्या में महिलाएं व पुरुष कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। कई श्रद्धालुओं ने तो आगे बैठने के लिए कथा शुरू होने के दो दिनों पहले से ही पंडाल में अपनी जगह रोक ली थी। गुरुवार को पंडाल में बैठने की बात एक महिला श्रद्धालु ने पास बैठी महिला श्रद्धालु से अपना बैग और सामान थोड़ा समेटकर बैठने की बात कही थी। इसी बीच जब महिला ने अपना बैग नहीं हटाया तो दोनों महिला श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। घटना में महिला मामूली घायल हो गई है, जिसकी चूड़ियां भी टूट गई। इस घटना की जानकारी ना तो पुलिस को है और ना ही समिति के किसी सदस्य को। लाखों की भीड़ में इस तरह की घटनाएं बड़ा रूप भी ले सकती हैं, इसीलिए जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। यह झगड़ा देख वहां बैठे आसपास के लोगों ने दोनों महिलाओं को शांत कराया जिसके बाद सभी ने कथा का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed