फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Woman's body found in two pieces in Indore Nagda and Rishikesh Express has connection with Ujjain

MP: इंदौर नागदा-ऋषिकेश एक्सप्रेस में महिला की दो टुकड़ों में मिली लाश का उज्जैन से कनेक्शन क्या? यहां रहती थी

Thu, 20 Jun 2024 12:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 20 Jun 2024 12:57 PM IST
सार

परिजनों के मुताबिक महिला 6 जून को घर से निकली थी, तब उसने मजदूरी के लिए उज्जैन जाने का भी जिक्र किया था। पुलिस को शंका है कि हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े कर अलग-अलग ट्रेनों में उज्जैन स्टेशन से रखे गए है। क्योंकि, वो दोनों ट्रेनें शाम को एक ही समय पर उज्जैन स्टेशन पर क्रास होती हैं।

विज्ञापन
Woman's body found in two pieces in Indore Nagda and Rishikesh Express has connection with Ujjain
ट्रेन से मिले थे महिला के शव के टुकड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीती 9 जून को इंदौर यार्ड में खड़ी इंदौर-नागदा ट्रेन से महिला का दो हिस्सों में कटा शव मिला था। यह शव सूटकेश और पॉलीथिन में पैक था। 12 जून को इंदौर-प्रयागराज योगनगरी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी से महिला के शव का शेष हिस्सा प्रयागराज जीआरपी ने जब्त किया था। शव के यह हिस्से चावल की जिस बोरी में रखे गये थे वह उज्जैन ब्रांड था। इस कारण जब प्रयागराज पुलिस ने उज्जैन और जिले के आसपास संपर्क किया तो शव का बाकी हिस्सा इंदौर जीआरपी के पास मिलना पाया गया। प्रयागराज जीआरपी को मिले महिला के कटे हाथ पर मीरा बेन और गोपाल भाई गुदा था। जिसके जरिए इंदौर जीआरपी ने गुमशुदगी के आधार पर महिला की शिनाख्त शुरू की है।

विज्ञापन


पिछले दिनों रतलाम मंडल की दो ट्रेनों से टुकड़े में मिली महिला की लाश के मामले में घटना का कनेक्शन उज्जैन से निकला है। महिला रतलाम जिले की रहने वाली निकली है, जो घर से उज्जैन जाने के लिए निकली थी। मामले में इंदौर जीआरपी ने महिला के पति को साथ लेकर उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला 6 जून को घर से निकली थी, तब उसने मजदूरी के लिए उज्जैन जाने का भी जिक्र किया था। पुलिस को शंका है कि हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े कर अलग-अलग ट्रेनों में उज्जैन स्टेशन से रखे गए होंगे। क्योंकि वो दोनों ट्रेनें शाम को एक ही समय पर उज्जैन स्टेशन पर क्रास होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की बहनों के हाथ पर भी गुदा है गोपाल भाई का नाम
इंदौर जीआरपी टीआई संजय शुक्ला के मुताबिक 12 जून को रतलाम के बिलपांक थाने में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर पता चला कि रैन मऊ गांव की मीरा बेन नामक महिला गायब हुई। महिला के पिता का नाम नाथूलाल है। पिता बरसों पहले गुजरात से मऊ आकर बस गये थे। विवाह के बाद मीरा बेन का पति भंवरलाल भी गांव आकर बस गया। यहां ये लोग खेतों पर मजदूरी कर भरण-पोषण करते हैं। उसके हाथ पर लिखा गोपाल भाई नाम उसके भाई का है। उसकी बहनों के हाथ पर भी यही नाम गुदा है। मीरा बाई आदिवासी समाज की है। वहां बचपन में पिता या मां के बदले भाई का नाम हाथ पर लिखवाने का चलन है। मृतका मीरा बाई कुल छह बहने हैं। एक और बहन के हाथ पर भी इसी तरह भाई का नाम लिखा है। 


मृतका की दो बेटियां
पुलिस के मुताबिक महिला की दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों को पता नहीं की मां और पिता के बीच कहासुनी हुई। 6 जून को छोटी बेटी ने मीरा को एक थैले में कपड़े रखते हुए देखा था। आमतौर पर वह मजदूरी के लिए बाहर जाते हैं, तो उसने पूछा नहीं। बुधवार को मीरा बाई के पति को लेकर जीआरपी रतलाम से उज्जैन आई। यहां पर स्टेशन के आसपास सुराग तलाशे गये। जीआरपी पति को लेकर इंदौर भी गई। संभावना व्यक्त की जा रही है कि जल्दी ही इस मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed