{"_id":"65926abd401b3135ac065b76","slug":"woman-hanged-herself-before-returning-to-in-laws-house-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: ससुराल लौटने से पहले महिला ने लगाई फांसी, सालभर पहले ही हुआ था विवाह, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: ससुराल लौटने से पहले महिला ने लगाई फांसी, सालभर पहले ही हुआ था विवाह, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 01 Jan 2024 01:03 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:03 PM IST
सार
Ujjain News: जिले के नागपुरा गांव में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला को उसका पति लेने उसके घर गया हुआ था।
विज्ञापन
ससुराल लौटने से पहले महिला ने लगाई फांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ससुराल लौटने से पहले महिला ने रात में घर के पीछे पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जीवन लील समाप्त कर ली। सुबह पति व मृतका को महिदपुर लौटना था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। पूरा मामला उज्जैन के नागपुरा गांव का बताया गया है। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नागपुरा में ममता पति राहुल चावड़ा (22) अपने मायके आई हुई थी। उसे सुबह ससुराल महिदपुर लौटना था। पति उसे लेने के लिये शाम को नागपुरा पहुंच गया था। रात में ममता घर के पीछे गई और वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
बताया जा जा रहा है कि काफी देर होने पर बहन ज्योति उसे देखने पहुंची तो पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ उसे पाया गया। शव देखकर बहन ज्योति ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर परिजन और पति घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद फंदे पर लटकी ममता को नीचे उतारा गया और जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि ममता का सालभर पहले ही विवाह हुआ था। घर में कोई परेशानी नहीं थी, शादी भी रजामंदी से हुई थी।
विज्ञापन
