फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Wife given triple talaq for protesting against wrongdoing

Ujjain: गलत हरकतों का विरोध किया तो पत्नी को घर से निकाला, तीन बार कहा- तलाक...तलाक...तलाक

Sun, 17 Dec 2023 08:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 17 Dec 2023 08:29 PM IST
सार

Ujjain: 13 साल पहले हुई शादी के बाद गलत हरकतों का विरोध पत्नी ने किया तो पति ने उसे तलाक, तलाक, तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पत्नी अपने पिता के साथ थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अप्राकृतिक कृत्य करने की धारा, मुस्लिम महिला विवाह अधिकारी संरक्षण के साथ प्रताड़ना और धमकाने का प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
Wife given triple talaq for protesting against wrongdoing
गलत हरकतों का विरोध किया तो पत्नी को घर से निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का वर्ष 2010 में विवाह हुआ था। शादी के बाद पति की गलत हरकतों से महिला परेशान हो चुकी थी। पति उसे मानसिक परेशान भी करने लगा था। महिला ने इसकी शिकायत महिला थाने पहुंचकर की थी। महिला थाना पुलिस ने पति-पत्नी की काउंसिलिंग कराकर पति को सम­झाइश दी थी। लेकिन कुछ समय बाद पति की दोबारा से वही हरकते शुरू हो गई। जिसको लेकर पत्नी ने विरोध किया तो पति ने तलाक, तलाक, तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


पति को लिया गया हिरासत में
बता दें कि महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई। पिता बेटी को लेकर महाकाल थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने मामले में पति खिलाफ देर शाम 377, 294, 323, 498-ए, 3/4 मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत प्रकरण दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed