फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   What did the BJP members write on the councillor's membership campaign that caused a stir

Ujjain News: पार्षद के सदस्यता अभियान पर भाजपाइयों ने ऐसा क्या लिख दिया की मच गई खलबली, चारों तरफ हो रही चर्चा

Tue, 08 Oct 2024 11:49 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 08 Oct 2024 11:49 AM IST
सार

Ujjain News: भारतीय जनता पार्टी इन दिनों पूरे देश में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चला रही है जिसे 'संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024' का नाम दिया गया है। इस सदस्यता अभियान के शहरवासियों से निवेदन करने के साथ ही मिस्ड कॉल अभियान के जरिए 8800002024 पर मिस कॉल कर भी भाजपा की सदस्यता ली जा रही है। 

विज्ञापन
What did the BJP members write on the councillor's membership campaign that caused a stir
पार्षद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सभी लोग इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने में लगे हुए हैं। जिनका लक्ष्य है कि लगभग 10 करोड़ लोग किस पार्टी की सदस्यता से जुड़े। उज्जैन के वार्ड नंबर 7 में भी भाजपा का सदस्यता अभियान कुछ इसी तरह से चल रहा है जिसमें पार्टी के सदस्य बनने के लिए वार्ड के पार्षद और झोन क्रमांक 2 के अध्यक्ष विजय सिंह कुशवाह घर-घर पहुंचकर लोगों से यह अपील करते नजर आ रहे हैं कि सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने।

विज्ञापन


भाजपा पार्षद विजय सिंह कुशवाह तो वार्ड में घूम कर सदस्यता अभियान चला रहे हैं, लेकिन यह पूरा मामला सुर्खियों में सिर्फ इसलिए है, क्योंकि सोशल मीडिया पर बनाए गए भाजपा वार्ड क्रमांक 7 के एक ग्रुप का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कैलाश पचोरिया द्वारा भाजपा पार्षद के सदस्यता अभियान चलाई जाने की जानकारी के साथ उनका फोटो पोस्ट किया गया है, जबकि इसके नीचे अजय नामक व्यक्ति द्वारा कमेंट कर लिखा गया है कि बहुत दिनों बाद पार्षद जी वार्ड में सक्रिय दिखे है। भाजपा के ग्रुप पर पार्षद की सक्रियता को लेकर इस प्रकार का कमेंट किए जाने को लेकर वायरल हो रहे कमेंट्स पर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जाता है कि इस ग्रुप में लगभग 344 सदस्य हैं। 
विज्ञापन


मुझे अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है- पार्षद विजय सिंह
इस पूरे मामले मे जब क्षेत्रीय पार्षद विजय सिंह कुशवाह से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि सोशल मीडिया ग्रुप पर क्या चल रहा है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। अभी मैं सदस्यता अभियान में लगा हूं, जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को देखता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed