फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Weather Forecast Update Today IMD Alert for Heat Wave in Ujjain Mausam News in Hindi

हाय गर्मी: उज्जैन में गर्मी ने तोड़ा आठ वर्षों का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री; 10 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ

Sat, 25 May 2024 09:29 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 25 May 2024 09:29 AM IST
सार

MP Ujjain Weather Update Today: इन दिनों उज्जैन भट्टी की तरह तप रहा है। गर्मी ने 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। जहां दिन का तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके पहले 15 मई 2015 के दिन भी कुछ ऐसा ही तापमान रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन इस बार की विशेषता यह भी है कि लगातार 6 दिन से पारा 42 डिग्री के पार है। 10 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Update Today IMD Alert for Heat Wave in Ujjain Mausam News in Hindi
उज्जैन में गर्मी का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में लगातार छठे दिन शुक्रवार को भी जमकर गर्मी पड़ी। तापमान लगातार दूसरे दिन 44 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। एक दिन पहले गुरुवार को उज्जैन का पारा 45 डिग्री रहा था। यह पहला मौका है जब लगातार छह दिन से तापमान 42 डिग्री के ऊपर चल रहा है। इस दशक में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। हालांकि मामूली गिरावट के साथ शुक्रवार को दिन का तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन दोपहर में भीषण गर्मी से इस बात का एहसास ही नहीं हुआ कि पारा आधा डिग्री से ज्यादा कम हो गया है। 

विज्ञापन


दिन में 44 से 45, रात में 30 डिग्री
नौतपा से पहले ही 23 मई को दिन का तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया है और रात का तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंच चुका है। अगले दो दिन भी खूब गर्म हवाएं चलेंगी। 28 मई तक हीट वेव चलेगी। जिसके लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिक दीपक गुप्ता सहित अन्य एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अभी एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है। इसके साथ ही एक वेस्टर्न और टर्फ लाइन गुजर रही है। जिसके कारण कुछ ऐसी स्थितियां बन रही है। 
विज्ञापन


पहले भी 45 डिग्री जा चुका है तापमान
जीवाजीराव वेधशाला उज्जैन अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि पिछले 14 साल में उज्जैन में मई में तापमान 46 डिग्री तक दर्ज हुआ था, यह रिकॉर्ड 21 मई 2010 को दर्ज किया गया था। 18 मई 2015 को 45 डिग्री रिकार्ड किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतपा आज से
सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में जाने पर आज 25 मई से नौतपा शुरुआत हो रही है। इस दौरान तापमान में और अधिक वृद्धि होगी ज्योतिषाचार्य पं चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार ज्येष्ठ माह के दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, जिस वजह से नौतपा लगता है। मई-जून के दौरान सूर्य 9 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, उस दौरान पृथ्वी का तापमान बढ़ जाता और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता है। नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी।

लू चलने का भी है अनुमान
मौसम विशेषज्ञ बताते है कि राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा है। ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसके चलते बंगाल और अरब सागर की खाड़ी से आ रही नमी बादल के रूप में सक्रिय है। साथ में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के हिस्से में निम्न दाब क्षेत्र है। सबसे ज्यादा तापमान वाले जिलों में शामिल हो गया है। जानकारों के अनुसार नौतपा की शुरुआत तो तेज गर्मी से होगी। लेकिन दो दिन बाद चक्रवाती विक्षोभ के कारण तापमान में मामूली कमी आ सकती है। साथ ही अगले 48 घंटे के दौरान जिले में लू चल सकती है।


दोपहर में जरूरी हो तो ही घर के बाहर निकलें
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एच पी सोनानिया बताते हैं कि दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक रहता है, इसलिए जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें। अन्यथा दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में जाने से बचें। गर्मी में पसीना आने से शरीर में पानी की कमी होती है। इसलिए पानी ज्यादा मात्रा में पीएं। खाने में प्याज और संतुलित भोजन लें। लू लगने पर शाम को प्याज का इस्तेमाल कर पैर और हथेली में रगड़ें। गर्मी में भोजन संतुलित और सीमित मात्रा में लें। साथ ही तीखा व मसालेदार भोजन नहीं करें। भोजन में दही, छाछ तथा नींबू पानी लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed