{"_id":"640eb7773ecadccf70070488","slug":"virat-s-form-returned-after-joining-baba-mahakal-s-bhasmarti-played-an-innings-of-186-runs-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल होने के बाद लौटा विराट का फॉर्म, खेली 186 रनों की पारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Virat Kohli: बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल होने के बाद लौटा विराट का फॉर्म, खेली 186 रनों की पारी
Mon, 13 Mar 2023 11:11 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:11 AM IST
सार
Virat Kohli Mahakal Darshan: विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंदौर टेस्ट खत्म होने के बाद उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। दोनों भस्मारती में शरीक हुए और गर्भगृह में पूजा भी की थी।
विज्ञापन
विराट कोहली ने बीते दिनों महाकाल दर्शन करने पहुंचे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में विराट ने 186 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इससे पहले विराट कोहली मौजूदा सीरीज के पिछले तीन टेस्ट मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए थे और सपरिवार उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन के साथ भस्मारती भी की थी।
ऐसा हम नहीं, उज्जैन के लोगों का कहना है। महाकाल के भक्तों ने बताया कि उज्जैन से जाने के बाद उनके भाग्य ने उनका ऐसा साथ दिया कि उन्होंने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि विरोधी टीम द्वारा बनाए गए विशाल स्कोर को भी छोटा साबित कर भारत को बढ़त दिला दी। अब तक हुए मैच के वे टॉप स्कोरर भी रहे हैं।
बता दें कि विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंदौर टेस्ट खत्म होने के बाद उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। दोनों भस्मारती में शरीक हुए और गर्भगृह में पूजा भी की। दोनों ने करीब डेढ़ घंटे तक मंदिर के नंदी हाल में बैठकर भस्म आरती में भगवान का आशीर्वाद लिया। आरती संपन्न होने के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया।