{"_id":"66c42e53b312e17f5d013db0","slug":"veda-sandesh-procession-taken-out-on-foundation-day-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2013984-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उज्जैन में निकली वेद संदेश शोभायात्रा, 400 बटुक के साथ कई प्रांतों के लोगों ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उज्जैन में निकली वेद संदेश शोभायात्रा, 400 बटुक के साथ कई प्रांतों के लोगों ने की शिरकत
Tue, 20 Aug 2024 01:12 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 01:12 PM IST
सार
नृसिंह घाट से लेकर भूतभावन बाबा महाकाल के कॉरिडोर परिक्षेत्र तक लगभग 400 बटुकों की दिव्य शोभा यात्रा (वेद सन्देश यात्रा) निकाली गई। ये आयोजन महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के 38 वर्ष पूरे होने पर किया गया।
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर निकली वेद सन्देश शोभायात्रा
विस्तार
महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन ने अपने 38वें स्थापना दिवस समारोह वेद की शाखाओं का पारायण प्रारंभ करते हुए नृसिंह घाट से लेकर भूतभावन बाबा महाकाल के कॉरिडोर परिक्षेत्र तक लगभग 400 बटुकों की दिव्य शोभा यात्रा (वेद सन्देश यात्रा) निकाली गई।
इस यात्रा में चारधाम मन्दिर के महामण्डलेश्वर स्वामी शान्तिस्वरूपानन्द गिरि महाराज प्रतिष्ठान के सचिव प्रो. विरूपाक्ष वि. जड्डीपाल, डॉ. सदानन्द त्रिपाठी तथा प्रतिष्ठान के समस्त अधिकारी, सहयोगी एवं राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय के समस्त वेदाध्यापक शामिल थे। इस दौरान चतुर्वेद वेदान्त्याक्षरी प्रतियोगिता तथा चतुर्वेद शलाका प्रतियोगिता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित तथा पूर्व विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग, विक्रम विश्वविद्यालय के प्रो. केदारनारायण जोशी ने अध्यक्षता की। वैदिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता प्रो. केदार नारायण जोशी की अध्यक्षता तथा डॉ. सदानन्द त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता में राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय, उज्जैन, गुवाहाटी, द्वारकापुरी तथा उज्जैन के स्थानीय वेद विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में प्रो. विजय कुमार मेनन, कुलपति महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक वि. वि., उज्जैन मुख्यातिथि थे। प्रो. केदार नारायण जोशी सारस्वत अतिथि, डॉ. सदानन्द त्रिपाठी अतिथि प्रतिष्ठान के सचिव प्रो. विरूपाक्ष वि. जड्डीपाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रतिष्ठान सचिव ने प्रतिष्ठान के पूर्व समस्त सचिव का स्मरण करते हुए प्रतिष्ठान के सम्पूर्ण 38 वर्ष की यात्रा विकास का परिचय प्रस्तुत किया जो कि आज प्रतिष्ठान विकास की ओर पूर्ण रूप से अग्रसर है।
विज्ञापन
इस समारोह में समस्त स्पर्धाओं में भाग लेने वाले बटुकों में से लगभग 60 विजेता बटुकों को प्रतिष्ठान द्वारा प्रकाशित वेद कल्पतरु ग्रन्थ, अंग वस्त्र प्रदान किया गया तथा राशि का वितरण बटुकों के खाते में प्रेषित किया गया। प्रतिष्ठान में पधारे भिन्न-भिन्न प्रान्तों से वैदिकों को भी अंग वस्त्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठान के सहायक निदेशक लवी त्यागी, आकाश मिश्रा, प्रतिष्ठान के समस्त सहयोगी तथा राष्ट्रीय आदर्श वेद विद्यालय के समस्त अध्यापक तथा बटुक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रतिष्ठान के सहायक निदेशक डॉ. अनूप कुमार मिश्र तथा आभार प्रदर्शन सौरभ नौटियाल ने किया।