फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   thief entered ATM wearing helmet and applied black paint on the camera and took away 20 lakhs

Ujjain: अनोखी चोरी...चोर हेलमेट पहनकर एटीएम में घुसा और कैमरों पर लगया पेंट, फिर ऐसे चुरा ले गया 20 लाख

Tue, 06 Aug 2024 09:28 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2024 09:28 AM IST
सार

उज्जैन में एक चोर हेलमेट पहनकर एटीएम में घुसा और कैमरों पर काला पेंट लगाकर वारदात को अंजाम दिया। चोर ने मशीन में कोई तोड़फोड़ नहीं की, उसने पासवर्ड डालकर मशीन को खोला और 10-15 मिनट में  रुपये लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
thief entered ATM wearing helmet and applied black paint on the camera and took away 20 lakhs
वह थाना क्षेत्र जहां पर हुई 20 लाख की चोरी

विस्तार

उज्जैन जिले एक शातिर चोर ने एक बैंक एटीएम को अपना निशाना बनाया और 20 लाख रुपए चोरी कर ले गया। बैंककर्मियों को एटीएम में हुई चोरी की जानकारी तो लगी लेकिन यह वारदात हुए अब तक कुल 6 दिन बीत चुके हैं। मामले में खाचरोद थाना पुलिस चोरों का सुराग जुटाने में लगी हुई है, लेकिन अभी उनके बारे में कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


खाचरोद थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्टेशन रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से करीब 20 लाख रुपए से अधिक चोरी हो गई। घटना 28 जुलाई की रात्रि की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पता चला की घटना 6 दिन पुरानी है। पुलिस ने बताया कि एटीएम से चोरी करने वाले काफी शातिर हैं, जिन्हें एटीएम मशीन की पूरी जानकारी थी। एक चोर हेलमेट पहनकर एटीएम में घुसा और कैमरों पर काला पेंट लगाकर वारदात को अंजाम दिया। चोर ने मशीन में कोई तोड़फोड़ नहीं की, उसने पासवर्ड डालकर मशीन को खोला और 10-15 मिनट में  रुपये लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


शातिर चोर की लगाई जा रही जानकारी
थाना प्रभारी धनसिंह नलवाया के अनुसार बैंक मैनेजर जब डिपॉजिट मशीन से कैश निकालने पहुंचे तब उन्हें घटना का पता चला। चोर ने रुपए जमा करने वाली मशीन से ट्राली केश सहित गायब कर दी थी। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। जितने भी आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed