फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Union Minister Arjun Ram Meghwal visited Baba Mahakal in Ujjain

Ujjain News: केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, चांदी द्वार से की पूजा, तस्वीरें आई सामने

Sat, 02 Mar 2024 03:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 02 Mar 2024 03:57 PM IST
सार

Ujjain News: केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उज्जैन प्रवास के दौरान शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। मेघवाल ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और फिर नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया।

विज्ञापन
Union Minister Arjun Ram Meghwal visited Baba Mahakal in Ujjain
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित शर्मा ने बताया कि भारत के कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप सोनी ने मेघवाल का स्वागत और सम्मान किया। दर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री मेघवाल के साथ महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व सांसद चिंतामण मालवीय उपस्थित थे।

विज्ञापन


पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हो 
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने मीडिया से कहा कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हो। जिस प्रकार योग, स्पेस, आयुर्वेद में अब तक भारत का नाम गौरवाविंत हुआ है, ऐसे ही भारत का नाम बढ़ता रहे बाबा महाकाल से ऐसी मंगल कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed