फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Woman jumps from moving train in panic, RPF jawans save her life

Ujjain: प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में पेशाब करने चढ़ी महिला घबराहट में चलती गाड़ी से कूदी, RPF ने बचाई जान

Thu, 20 Jul 2023 08:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 08:44 AM IST
सार

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर एक महिला की जान जाते-जाते बची। महिला प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में पेशाब करने के लिए चढ़ी थी, इसी दौरान ट्रेन का सिग्नल हुआ और वह चलने लगी। घबराहट में महिला चलती ट्रेन से कूद गई, किसी तरह RPF के जवानों ने उसकी जान बचाई।

विज्ञापन
Ujjain: Woman jumps from moving train in panic, RPF jawans save her life
महिला को बचाते आरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खड़ी ट्रेन में पेशाब करने चढ़ी महिला उस वक्त घबरा गई, जब ट्रेन ने अचानक रफ्तार पकड़ ली। हड़बड़ाहट में उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गई। आरपीएफ के जवानों ने उसकी जान बचाई है। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है, जिसमें अजमेर जाने के लिए स्टेशन आई तीजादेवी पति भोरसिंह 60 वर्ष निवासी पाली राजस्थान ने जब प्लेटफार्म पर बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन को खड़ा देखा तो वह पेशाब करने के लिए बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस के कोच में चढ़ गई, तभी ट्रेन रवाना होने का सिग्नल हो गया। वह घबरा गई और हड़बड़ाहट में उतरने लगी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और वह गेट से लटक गई, वह खुद को संभाल नहीं पा रही थी। तभी प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ के आरक्षक चैनसिंह और आशीष मरवाल ने महिला को देखा और बचाने के लिये भागे। उन्होंने महिला को ट्रेन और पटरियों के बीच जाने से बचाकर प्लेटफार्म पर खींच लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


महाकाल दर्शन करने आई थी महिला
एसआई यशपालसिंह ने बताया कि वृद्धा महाकाल दर्शन करने उज्जैन आई थी और वापस उज्जैन से अजमेर जाने के लिये प्लेटफार्म पर पहुंची थी, उसके पास से ट्रेन में यात्रा करने का टिकट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed