{"_id":"64c2993ad8ed0a3f480efc89","slug":"ujjain-when-a-woman-was-bitten-by-a-snake-the-relatives-arrived-for-treatment-with-a-dead-snake-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: महिला को डसने वाली नागिन को मारकर इलाज करवाने पहुंचे परिजन, थैले में सांप देखकर डरे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: महिला को डसने वाली नागिन को मारकर इलाज करवाने पहुंचे परिजन, थैले में सांप देखकर डरे डॉक्टर
Thu, 27 Jul 2023 09:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 27 Jul 2023 09:53 PM IST
सार
उज्जैन में महिला को सांप ने डस लिया तो परिजनों ने सांप को मार दिया। साथ महिला को इलाज कराने ले गए तो मरे सांप को भी साथ ले गए। डॉक्टरों ने मरीज का मर्ज पूछा तो उन्होंने सांप दिखा दिया। हालांकि डॉक्टरों की कोशिशों के बाद भी महिला को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
मरी नागिन को थैले में भरकर अस्पताल में ले आए मरीज के परिजन।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में अजीब वाकया सामने आया है। एक महिला को नागिन ने डस लिया था। परिजन जब महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाए तो साथ में मरी नागिन को थैले में भरकर लाए थे। सामने सांप को देख डॉक्टर भी डर गए।
यह पूरा मामला थाना नागझिरी का है। पुलिस ने बताया कि मक्सी रोड स्थित ग्राम आगरोद निवासी महिला जतिन बी को रात मे सोते समय एक नागिन ने डस लिया था। महिला के चिल्लाने पर परिजन उठे और देखा कि सांप डसकर जा रहा है, तो परिजनों ने सांप को भी मार दिया और जतिन बी को गंभीर हालत में देवास रोड स्थित निर्मला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर जतिन बी का इलाज कर ही रहे थे कि तभी परिजनों ने उन्हें वह नागिन भी दिखा दी, जिसके डसने के कारण जतिन बी की यह स्थिति हुई थी। मृत नागिन को देखकर डॉक्टर भी डर गए। बताया जाता है कि देर रात तक डॉक्टरों ने जतिन बी को बचाने का प्रयास किया लेकिन अर्धरात्रि को उसकी मौत हो गई। मामले मे नागझिरी पुलिस ने मर्ग कायम किया है।