फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Weather News Lowest rainfall so far in August temperature reached 35 degrees

Ujjain Weather News: टूटे सारे रिकॉर्ड, अगस्त में हुई अब तक की सबसे कम बरसात, तापमान 35 डिग्री पहुंचा

Tue, 05 Sep 2023 08:33 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 05 Sep 2023 08:33 AM IST
सार

Ujjain Weather News: उज्जैन जिले में इस बार मौसम को लेकर कई रिकॉर्ड टूट गए। अगस्त महीने में सबसे कम बरसात हुई है। वहीं, सितंबर में अप्रैल महीने जैसी गर्मी पड़ी और पारा 35 डिग्री के पास पहुंच गया।

विज्ञापन
Ujjain Weather News Lowest rainfall so far in August temperature reached 35 degrees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में अगस्त महीने में अब तक की सबसे कम बारिश के चलते सितंबर महीने में अप्रैल जैसी गर्मी के हालत बन गए हैं। तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज हो रहा है, जिसके चलते मौसमी बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। वहीं, सबसे अधिक नुकसान किसानों को होता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


इस बार मानसून ने वैसे ही 20 दिनों की देरी से दस्तक दी थी, जिसके बाद जुलाई महीने में झमाझम बारिश का नजारा दिखाई दिया था। लेकिन अगस्त में 19 साल के बाद सबसे कम बारिश दर्ज होना सामने आया है, जिसके चलते सितंबर महीने की शुरुआत होने के बाद से ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस की जाने लगी है। जीवाजीराव वेधशाला के अधीक्षक डॉ राजेन्द्र प्रकाश गुप्त के अनुसार, वषार्काल 15 जून से 15 सितंबर तक होता है, जो अब 10 दिनों तक ही शेष बचा है।
विज्ञापन


उज्जैन शहर की औसतन बारिश का आंकड़ा 36 इंच माना गया है, जो अब भी पांच इंच कम है। शेष दिनों में बारिश नहीं हुई तो भू-जल स्तर में काफी गिरावट आ जाएगी। जो आगामी वर्ष में जल संकट का खतरा बन सकती है। वैसे जुलाई महीने में हुई बारिश के चलते जलप्रदाय की समस्या दूर हो चुकी है, लेकिन किसानों के लिए अगस्त में हुई सबसे कम बारिश मुसीबत बन गई है। खेतों में खड़ी सोयाबीन की फसल पकने से पहले ही पीली होकर सूखने की कगार पर आ गई है। एक बार फिर किसानों के साथ प्रदेशवासियों द्वारा बारिश के लिये इंद्र देवता की पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed