फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Waits For Its Vaidik Clock, Which Will Show 30 Auspicious Times At One Time

MP News: पहली वैदिक घड़ी जो एक साथ 30 मुहूर्त बताएगी, उसके उद्घाटन का ही नहीं आया शुभ मुहूर्त

Sat, 04 Nov 2023 12:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 04 Nov 2023 12:56 PM IST
सार

उज्जैन में दुनिया की पहली ऐसी वैदिक घड़ी बन रही है, जो एक साथ 30 शुभ मुहूर्त बताएगी। हालांकि, यह बात अलग है कि इस वैदिक घड़ी के उद्घाटन का ही शुभ मुहूर्त नहीं निकल पा रहा है। 

विज्ञापन
Ujjain Waits For Its Vaidik Clock, Which Will Show 30 Auspicious Times At One Time
उज्जैन में बन रही वैदिक घड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में गऊघाट क्षेत्र में प्राचीन वेधशाला के अंदर स्थापित हो रही विश्व की पहली वैदिक घड़ी के उद्घाटन का समय लेटलतीफी के कारण निश्चित नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद दिशा-निर्देश दिए लेकिन काम की गति नहीं बढ़ पाती है। अब लगता है कि मुहूर्त बताने वाली इस घड़ी का शुभ मुहूर्त 2024 में ही आएगा।

विज्ञापन


30 मुहूर्त के साथ समय बताने वाली विश्व की पहली वैदिक घड़ी की स्थापना कराने के लिए नगर निगम ने पिछले साल 6 नवंबर को भूमि पूजन कराया था। काल गणना के केंद्र माने गए उज्जैन में वैदिक घड़ी का काम पूरा होकर उद्घाटन कब होगा यह समय अभी तक नहीं आया है। अब यह शायद 2024 में ही संभव होगा क्योंकि अब तक न तो घड़ी बन सकी है और न ही टॉवर का निर्माण पूरा हुआ है। अगले दो माह में निर्माण पूरा होगा, यह भी मुश्किल है। वैदिक घड़ी का उद्घाटन अब 2024 में ही संभव है। जीवाजी वेधशाला में 82 फीट ऊंचे क्लॉक टॉवर पर इस वैदिक घड़ी का निर्माण नगर निगम कर रहा है। पिछले साल भूमिपूजन पर कहा गया था कि जल्द घड़ी का निर्माण कर उद्घाटन होगा। 1.47 करोड़ रुपये से तीन महीने में क्लॉक टॉवर का निर्माण कर गुड़ी पड़वा (22 मार्च 2023) को वैदिक घड़ी की स्थापना की जाएगी। ऐसा हो न सका। इसका कारण यह है कि फाउंडेशन वर्क के लिए खुदाई करने पर जमीन से पॉलीथिन निकली। संशोधित ड्राइंग-डिजाइन देरी से जारी हुआ। ठेकेदार ने भी काम को गंभीरता से नहीं लिया। उस पर पेनल्टी भी लगाई गई। मार्च में नगर निगम ने दावा किया था कि जुलाई तक क्लॉक टॉवर का निर्माण पूरा हो जाएगा। फिर 15 अगस्त, 5 सितंबर और आगे चलकर 31 अक्टूबर की समयसीमा तय की गई। मौजूदा स्थिति में दो महीने में भी क्लॉक टॉवर बनना मुश्किल ही है।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed