फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Veena player Pandit Salil Bhatt gave a message to the children

Ujjain: वीणा वादक पंडित सलिल भट्ट ने बच्चों को दिया संदेश, बोले- सुर में रहोगे तो असुर रहेंगे आपसे दूर

Thu, 28 Mar 2024 02:17 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 02:17 PM IST
सार

पंडित सलिल भट्ट देश की बहुप्रतिष्ठित संगीतमय भट्ट परिवार की 10वीं पीढ़ी के प्रतिनिधि कलाकार हैं। ग्लोबल इंडिया अवॉर्ड की उपाधि से विभूषित पंडित भट्ट विश्व में अपने वादन एवं विदेशी कलाकारों के साथ अंतरराष्ट्रीय जुगलबंदी एवं सात्विक वीणा की रचना के लिए जाने जाते हैं। 

विज्ञापन
Ujjain: Veena player Pandit Salil Bhatt gave a message to the children
उज्जैन पहुंचे वीणा वादक पंडित सलिल भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आपको सुर ताल और लय से मित्रता करनी चाहिए। आप अगर सुर में रहेंगे तो असुर आपसे दूर रहेंगे। अगर आप ताल में रहेंगे तो बेताल आपसे दूर भागेंगे। जीवन में लय रखेंगे तो प्रलय नहीं आएगा। 
विज्ञापन


यह बात स्पीक मैके द्वारा आयोजित एसआरएफ विरासत 2024 शृंखला के तहत पंडित सलिल भट्ट ने गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम सुरासा आगर रोड पर बच्चों से मुखातिब होते हुए कही। 
विज्ञापन

इसे दौरान आपने वादन की शुरुआत प्रात: कालीन राग नट भैरव में पहले अलाप लेते हुए बच्चों को राग से परिचय कराया। फिर उन्होंने जोड़ झाला एवं बाद में विलंबित मध्य एवं द्रुत गत में एक बंदिश बजाई जो तीन ताल 16 मात्रा में निबद्ध थी। तत्पश्चात आपने ग्रामीण प्राकृतिक परिवेश को अनुभव करते हुए राग भूपाली मिश्र ताल दादरा एवं आठ मात्रा में निबद्ध एक धुन सुनाई। यहां पर कलाकारों का स्वागत संस्थान निदेशक ममता महेश जायसवाल ने किया। स्पीक मैके के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि पंडित सलिल भट्ट की द्वितीय प्रस्तुति शासकीय बालिका गृह ग्राम लालपुर में हुई यहां पर आभार अधिक्षका मीना मूगे ने माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम संगीतज्ञ हैं पंडित सलिल भट्ट
स्पीक मैके के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत को सात्विक वीणा की सौगात देने वाले पंडित सलिल भट्ट देश की बहुप्रतिष्ठित संगीतमय भट्ट परिवार की 10वीं पीढ़ी के प्रतिनिधि कलाकार हैं। ग्लोबल इंडिया अवॉर्ड की उपाधि से विभूषित पंडित भट्ट विश्व में अपने वादन एवं विदेशी कलाकारों के साथ अंतरराष्ट्रीय जुगलबंदी एवं सात्विक वीणा की रचना के लिए जाने जाते हैं। पंडित सलिल भट्ट देश के प्रथम संगीतज्ञ हैं, जिन्हें कनाडा ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। उनको ग्रैमी अवॉर्ड के लिए प्री नॉमिनेशन मिलना उनके अंतरराष्ट्रीय ख्याति एवं प्रसिद्धि को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed