फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: UP devotee donated 10 kg of silver jewelery after his wish was fulfilled

Ujjain: मनोकामना पूरी होने पर UP के भक्त ने 10 किलो रजत आभूषण का किया दान, मंदिर विकास के लिए भी आए 3 लाख

Fri, 19 Jul 2024 08:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 08:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, जिन्होंने 10 किलो चांदी का छात्र बाबा महाकाल को अर्पित किया है। इसके साथ ही बाबा महाकाल के भक्त ने अपने माता-पिता की स्मृति में तीन लाख रुपये मंदिर विकास के लिए अर्पित किए हैं। 

विज्ञापन
Ujjain: UP devotee donated 10 kg of silver jewelery after his wish was fulfilled
उज्जैन में भक्त ने महाकाल को भेंट अर्पित की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों मनोकामना पूर्ण होने पर भक्तजन बड़ी संख्या में बाबा की शरण में पहुंच रहे हैं। वे यहां भगवान को आभूषण अर्पित करने के साथ ही मंदिर विकास के लिए दान भी कर रहे हैं। आज गंगानगर राजस्थान के सांसद कुलदीप सलूजा द्वारा दोपहर को ही बाबा महाकाल को एक किलो चांदी का छात्र अर्पित किया गया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के भक्त बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, जिन्होंने 10 किलो चांदी का छात्र बाबा महाकाल को अर्पित किया है। इसके साथ ही बाबा महाकाल के भक्त ने अपने माता-पिता की स्मृति में तीन लाख रुपये मंदिर विकास के लिए अर्पित किए हैं। 
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि उत्तरप्रदेश के देवरिया से पधारे बंशीधर तिवारी एवं विवेकनाथ तिवारी द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित प्रतिनिधि नवनीत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर भगवान को रजत आभूषण अर्पित किए। इसमें 1 नग मुकुट, 2 नग कुंडल व 1 नग छत्र, 11 मुंडों की माला, भगवान श्री महाकालेश्वर जी को अर्पित किया गया। इसका कुल वजन 10828.000 ग्राम है। इसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई व दानदाता का सम्मान किया गया। यह जानकारी श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई। 
विज्ञापन


मंदिर के विकास कार्यों हेतु नगद राशि दान की
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आए दीपक के.मुरलीधर शाह द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास व निर्माण कार्यों के लिए 3 लाख की नगद राशि दान की गई। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक व अपर कलेक्टर मृणाल मीना द्वारा दानदाता को धन्यवाद ज्ञापित कर दानदाता का सम्मान किया गया व रसीद प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed